देश
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा, जेके पर्यटन विभाग ने लगाई कला प्रदर्शनी

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग भी कमर कस चुका है। जम्मू कश्मीर टूरिज्म विभाग ने श्रीनगर में एक कला प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसका मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण बताया गया।
झेहलम नदी के किनारे कोंग पोश रेस्तरां में विशेष प्रदर्शी रखी गई। इसमें 25 उभरते कलाकारों ने भाग लिया और उनके हुनर को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में कैनवस पेटिंग, कैलीग्राफी और हैंडमेड मल्टी कलरड वैक्स कैंडलस आदि कई तरह की आकर्षक चीजें रखी गईं थी।






