ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...
विदेश

ईरानी हमलों से थर्राए इजराइल ने 65 घंटों के अंदर क्या-क्या बदला लिया?

ईरान ने इजराइल पर मंगलवार की रात करीब 10 बजे सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइल दागी. हमले के तुरंत बाद इजराइली प्रधानमंत्री ने बदला लेने की कसम खाई और आईडीएफ (इजराइली डिफेंस फोर्स) ने लेबनान में अपनी कार्रवाई और तेज़ कर दी. इजराइल ने सीधे तौर पर अभी ईरान के हमले का जवाब नहीं दिया है, लेकिन हमास और हिजबुल्लाह को बड़ी चोट पहुंचाकर इजराइल, ईरान से बदला लेना शुरू कर चुका है.

दरअसल इजराइल की सेना ने हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग तेज़ कर दी है. लेबनान में IDF के ग्राउंड ऑपरेशन में अब तक हिजबुल्लाह के 80 लड़ाके ढेर हो चुके हैं और 150 से ज्यादा ठिकाने तबाह किए जा चुके हैं. इस दौरान इजराइल ने न केवल नसरल्लाह के दामाद को मार गिराया बल्कि हिजबुल्लाह चीफ के उत्तराधिकारी हाशेम सफीद्दीन के मारे जाने का भी दावा किया जा रहा है.

नसरल्लाह के उत्तराधिकारी को बनाया निशाना?

इजराइल ने हिजबुल्लाह चीफ के उत्तराधिकारी हाशेम सफीद्दीन को मार गिराने का दावा किया है. बताया जा रहा है कि बेरूत में किए गए ताजा हमले में हाशेम सफीद्दीन की मौत हो गई है. जबकि रॉयटर्स ने स्थानीय सूत्रों के हवाले से बताया है कि सफीद्दीन इस हमले में सुरक्षित है. हाशेम सफीद्दीन हिजबुल्लाह की एग्जीक्यूटिव काउंसिल का हेड और जिहाद काउंसिल का सदस्य है. हाशेम पर संगठन के राजनीतिक मामले संभालने की भी जिम्मेदारी है. वह हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह का चचेरा भाई है, और नसरल्लाह की ही तरह सिर पर काला साफा बांधता है.

नसरल्लाह के दामाद हसन को मार गिराया

इजराइली सेना ने सीरिया की राजधानी दमिश्क के करीब एक हवाई हमले में हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के दामाद हसन कासिर को मार गिराया है. जब संगठन में बड़े लीडर्स की जरूरत है ऐसे समय में हसन का मारा जाना बड़ा झटका है. एक रिहाइशी इलाके में एयरस्ट्राइक कर हसन को निशाना बनाया गया था. हसन के परिवार की इजराइल से पुरानी दुश्मनी रही है. 1982 लेबनान वॉर के दौरान हसन का बड़ा भाई अहमद कासिर तायर में इजराइली बेस पर एक विस्फोटक लदी कार लेकर घुस गया था. ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह रूहोल्लाह खुमैनी ने अहमद कासिर के इस आत्मघाती हमले को फतवे से सुरक्षित कर दिया जिसके बाद उसे हिजबुल्लाह का पहला ‘शहीद’ माना जाता है.

IRGC का टॉप कमांडर ढेर

इजराइली सेना लेबनान के साथ-साथ यमन और सीरिया में भी रेजिस्टेंस ग्रुप के कुछ ठिकानों को निशाना बना रही है. इस दौरान गुरुवार को सीरिया में हुई एक इजराइली स्ट्राइक में IRGC के टॉप कमांडर की मौत हो गई. कमांडर मजीद दीवानी सीरिया में IRGC के मिलिट्री एडवाइजर के तौर पर तैनात थे, दमिश्क के बाहरी इलाके में की गई इजराइली स्ट्राइक में वह बुरी तरह घायल हो गए जिससे उनकी मौत हो गई.

हिजबुल्लाह लीडर महमूद यूसुफ अनीसी ढेर

IDF ने हिजबुल्लाह के वरिष्ठ सदस्य महमूद यूसुफ अनीसी को भी मार गिराने का दावा किया है. IDF के मुताबिक महमूद लेबनान में हिजबुल्लाह की गाइडेड मिसाइल मैन्युफैक्चरिंग चेन में शामिल था. अनीसी ने करीब 15 साल पहले संगठन ज्वाइन किया और लेबनान में हिजबुल्लाह के PGM कैंपेन के लीडर्स में से एक है. यूसुफ अनीसी के पास हथियार निर्माण से जुड़ी टेक्नोलॉजिकल एबिलिटीज की बेहतरीन जानकारी थी. IDF ने X पर पोस्ट कर एक हमले में महमूद यूसुफ अनीसी के मारे जाने का दावा किया है.

मारा गया हमास आतंकी अजीज सालहा

इजराइली सेना ने आतंकी अजीज सालहा को भी मार गिराने का दावा किया है. IDF के मुताबिक अजीज सालहा वही शख्स है जो अक्टूबर 2000 में सेंट्रल गाजा में हुए रामल्लाह लिंचिंग में शामिल था. इस घटना में 2 लोगों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी. तब घटना से जुड़ी सालहा की एक तस्वीर भी सामने आई थी जिसमें वह लिंचिंग स्थल पर मौजूद था और खिड़की से हाथ हिलाता नज़र आ रहा था. तस्वीर में अजीज सालहा के हाथ खून से सने दिखाई दे रहे थे. वह जूडिया और सामरिया समेत हमास की कई आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है.

Related Articles

Back to top button