ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...
लाइफ स्टाइल

मेडिटेरेनियन डाइट से हार्ट फेलियर का खतरा होता है कम, रिसर्च में खुलासा

वजन घटाने से लेकर कई दूसरे फायदों के लिए कई तरह की डाइट और फास्टिंग को फॉलो किया जाता है. इसमें कीटो डाइट और इंटरमिटेंट फास्टिंग का नाम कॉमन है. इन्हीं फिटनेस ट्रेंड्स में से एक मेडिटेरेनियन डाइट जो की पूरी तरह से प्लांट बेस्ड डाइट है. इसमें पेड़-पौधों से मिलने वाली चीजों का ही सेवन करना होता है. आपको एनिमल प्रोटीन या डाइट से दूरी बनाकर रखनी होती है. ये एक तरह से वेगन फूड्स को फॉलो करने की सलाह देता है.

एक नई स्टडी सामने आई है जिसके मुताबिक मेडिटेरेनियन डाइट महिलाओं में हार्ट फेलियर के रिस्क को कम करती है. चलिए आपको बताती है कि रिसर्च कहां की गई और आप कैसे डाइटिंग के इस तरीके को अपने रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं.

क्या होती है मेडिटेरेनियन डाइट?

ये एक ऐसी डाइट है जिसमें प्लांट बेस्ड फूड्स को ज्यादा खाने पर जोर दिया जाता है. इस डाइट को लंबे समय तक फॉलो करने से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है. इस डाइट में हमें फल, सब्जियां, ड्राई-फ्रूट्स, बीन्स और हर्ब्स के सेवन की सलाह दी जाती है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे न सिर्फ दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है बल्कि आप डिप्रेशन से भी बच पाते हैं. इसे फॉलो करने का फायदा हमारे दिमाग के स्वास्थ्य को भी मिलता है. इसके कई न्यूरोलॉजिकल बेनिफिट्स भी मिलते हैं. इस डाइट में चीनी और नमक को बेहद सीमित मात्रा में खाने या पीने की सलाह दी जाती है.

क्या कहती है रिसर्च

मेडिटेरेनियन डाइट से महिलाओं में हार्ट फेलियर का रिस्क कम हो सकता है. यूरोपियन जनरल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रिशन में पब्लिश एक स्टडी में ये सामने आया है कि ये डाइट दिल की बीमारियों के खतरे को कम करती है. इस डाइट में एंटी-इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टीज होती है जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन को कम करती है. रिसर्च के मुताबिक हार्ट फेलियर के पीछे एक कारण NT-proBNP है और ये डाइट इस बायोमाकर्स के लेवल को कम करती है. ये सूजन को बढ़ाने वाले TNF-α को भी खत्म करती है जो हार्ट फेलियर के मरीजों में पाया जाता है. इस रिसर्च को यूरोप में किया गया जहां इसका ज्यादा पॉजिटिव असर महिलाओं में दिखा.

इस डाइट के दूसरे फायदे

अगर आप इस डाइट को सही तरह से फॉलो करते हैं तो इसका फायदा मेटाबॉलिज्म में भी नजर आता है. इसके अलावा आपकी इंसुलिन सेंसिटिविटी में भी सुधार आता है. इतना ही नहीं इस तरह के खानपान से हमारी लिपिड प्रोफाइल भी बेहतर बन पाती है. सीधे शब्दों में ये कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी मददगार साबित हो सकती है. इसे फॉलो करके आप सूजन को कम करके अपने हार्ट की हेल्थ को प्रमोट कर सकते हैं. ये हमें ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से भी बचाती है.

इस डाइट में खाएं ये चीजें

आप सब्जियों में फूलगोभी, गाजर, प्याज, टमाटर, ब्रोकोली, खीरा, मशरूम और सरसों जैसी चीजों का सेवन इस डाइट में कर सकते हैं. फलों में आप अनार, केला, संतरा, नाशपाती, स्ट्रॉबेरी को खा सकते हैं. इसके अलावा साबुत अनाज को खाना भी फायदेमंद है जिसमें मक्का, ब्राउन राइस, राई, सरसों, और दूसरे चीजों के नाम शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button