ब्रेकिंग
Kokrajhar Medical College Update: हॉस्टल का खाना खाने से बिगड़ी 60 छात्राओं की तबीयत, अस्पताल में चल... Varanasi Visitor Statistics: वाराणसी में लगातार बढ़ रहा देश-विदेश के पर्यटकों का आंकड़ा, स्थानीय अर्... Ravi Kishan and Councillor Viral Audio: जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद रवि किशन पर भड़के पार्षद, ... Munger Mirzachouki Greenfield Highway: निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर फिर दिखी 50 मीटर लंबी दरार, स्थानी... Bijnor Police Investigation: हरिद्वार घुमाने ले गया और फिर दुपट्टे से घोंट दिया गला, बिजनौर में महिल... Motihari Crime and Police News: शराब पीने के आरोप में पकड़े गए युवक को लाठी से पीटने का वीडियो आया स... LDA Action in Lucknow: सड़क की मरम्मत करने की बजाय चादर और पॉलीथिन से ढंका गया गड्ढा, एलडीए की कार्य... West Bengal News: टीएमसी नेता कुणाल घोष पर 18 घंटे में दूसरी बार हमला, अभिषेक बनर्जी ने राज्यपाल से ... Rajasthan News: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव में सियासी घमासान, अध्यक्ष पद पर आमने-सामने दो... MP Political News: वरिष्ठ नेता तरुण कुमार गोले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मध्य प्रदेश के लिए FCI सलाहक...
मनोरंजन

Sidharth Shukla पर लगा शराब पीकर गाड़ी चलाने और गरीब आदमी को पीटने का आरोप! चौंकाने वाला वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 13′ विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की इमेज शो के दौरान एक एंग्री मैन की बनी थी। सिद्धार्थ न सिर्फ शो के दौरान बल्कि रियल लाइफ में आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। एक्टर शो के बाद कंटेस्टेंट शहनाज गिल संग कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुके हैं। वहीं हाल ही में दोनों का नया सॉन्ग भी रिलीज हुआ है। वहीं अब सिद्धार्थ शुक्ला का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है जो जबरदस्त वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स सिद्धार्थ पर शराब पीकर गाड़ी चलाने और एक गरीब आदमी को पीटने जैसा गंभीर आरोप लगा रहा है। इस वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला एक गाड़ी में बैठे काफी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। सिद्धार्थ का ये वीडियो फैंस को काफी हैरान कर रहा है।

सिद्धार्थ शुक्ला का वायरल वीडियो ‘द खबरी‘ नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स सिद्धार्थ को वीडियो पर रिकॉर्ड कर रहा है। वहीं ये शख्स कहता नजर आ रहा है कि एक्टर ने बेवजह एक गरीब आदमी की पिटाई कर दी थी। वहीं वीडियो में उस शख्स का चेहरा तो नहीं दिखाई दे रहा है लेकिन उसकी आवाज सुनाई दे रही है और उसे कहते हुए सुना जा सकात है कि सिद्धार्थ ने शराब पी रखी है।वीडियो में में वह शख्स सिद्धार्थ पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लग रहा है। वहीं सिद्धार्थ सफाई में ये कहते दिखाई पड़ रहे हैं कि पहले उस शख्स ने उन्हें चाकू दिखाया था। इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट्रस कर रहे हैं। वहीं कई ने जहां सिद्धार्थ की इस हरकत पर नाराजगी जताई तो कई उनका सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि कल यानी 12 दिसंबर को सिद्धार्थ शुक्ला ने अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर एक्ट्रेस शहनाज गिल ने उन्हें आधी रात को बर्थडे केक कट कराकर सरप्राइज दिया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों कितने खुश नजर आ रहे हैं। इस दौरान का वीडियो शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में वह हंसते हुए वह कह रही हैंए ष्हैप्पी बर्थडे सिद्धार्थ…।’ वहीं सिद्धार्थ रिप्लाई करते हैं और कहते हैं ओके…अच्छा ऐसा है क्याए सही है… थैंक यू।‘ इस पर शहनाज कहती हैं ओके…।’

Related Articles

Back to top button