ब्रेकिंग
पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास... कौशांबी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट: 10 की मौत, कई मकान जमींदोज; 2 किमी तक गूंजा धमाका खन्ना: जमीन विवाद में रिटायर्ड ASI ने निगला जहरीला पदार्थ, पुलिस ने धमकी और दबाव बनाने के आरोप में द...
देश

अमित शाह के आवास पर धरना देने से पहले MLA गिरफ्तार, AAP बोली- हमारी आवज दबा रहे गृह मंत्री

आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच के विवाद से एक बार फिर दिल्ली की राजनीति गरमा गई है। उपराज्यपाल अनिल बैजल और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास के बाहर धरना देने जा रहे आदमी पार्टी के विधायक ऋतु राज को रविवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आप का आरोप है कि अमित शाह उनकी आवाज को दबाना चाहते हैं।

PunjabKesari

आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा ने गृह मंत्री अमित शाह के आवास के बाहर प्रदर्शन करने की इजाजत मांगी थी, जिसे दिल्ली पुलिस ने खारिज कर दिया। दरअसल मुख्यमंत्री आवास पर गत 7 नवंबर से धरना दे रहे भाजपा शासित तीनों नगर निगमों के महापौरों के जवाब में आम आदमी पार्टी (आप) भी धरना शुरू करने जा रही थी। पार्टी की योजना के अनुसार एक तरफ उपराज्यपाल निवास पर धरना होगा तो दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री के आवास के बाहर धरना दिया जाएगा लेकिन इससे पहले आप विधायकाें को हरासत में ले लिया गया।

आप भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित उत्तरी दिल्ली नगर निगम में हुए ढाई हजार करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार की केंद्रीय जांच ब्यूरो( सीबीआई) से जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कारर्वाई की मांग कर रही है। विधायक सुश्री आतिशी ने कहा था कि  सीबीआई जांच की मांग को लेकर पार्टी के विधायक और पार्षद  दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलेंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि वह उपराज्यपाल और गृहमंत्री के घर के बाहर तब तक बैठे रहेंगे जब तक कि वे सीबीआई जांच के आदेश नहीं देते हैं।

आतिशी ने कहा था कि कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर जो पिछले कुछ दिनों से निगमों के महापौर और निगम पार्षद 13000 करोड़ रुपए की बकाया राशि की मांग लेकर धरने पर बैठे हुए हैं, सभी इस बात को भलीभांति जानते हैं कि वह आधारहीन है, बिल्कुल बेबुनियाद है। दिल्ली सरकार के ऊपर नगर निगम की कोई बकाया राशि नहीं है परंतु हम जिस ढाई हजार करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर माननीय उपराज्यपाल और गृह मंत्री के घर सीबीआई की जांच की मांग करने जा रहे हैं, वह बिल्कुल सही है, तथ्यात्मक है और उसका एक आधार है।

Related Articles

Back to top button