ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
खेल

गावस्कर ने जताई चिंता, भारतीय खिलाड़ियों को बहुत ज्यादा हो रही हैमस्ट्रिंग

अगर आज भारतीय क्रिकेट प्रेमी जानते हैं कि हैमस्ट्रिंग मांसपेशी कहां है तो इसके लिए हैमस्ट्रिंग की चोट को धन्यवाद देना चाहिए, जिसके कारण पिछले कुछ महीनों में भारतीय खिलाड़ियों को नुकसान उठाना पड़ा है। सख्त लॉकडाउन इस विशेष चोट के मुख्य कारणों में से एक हो सकता है, जिसमें खिलाड़ी दौड़ने के लिए या जिम जाने के लिए बाहर जाने में असमर्थ थे।

यह बहुत ज्यादा भारतीय खिलाडि़यों के साथ हो रहा है, जो चिंता का कारण है। सत्र की शुरुआत में तो यह हो सकता है, क्योंकि व्यायाम की आदत नहीं होती है, लेकिन जब यह सत्र के बीच में होता है तो यह चिंता का कारण होता है कि ऐसा क्यों हुआ। बेशक हर मानव शरीर दबाव और परेशानी में अलग तरीकों से प्रतिक्रिया करता है, लेकिन यह रवींद्र जडेजा जैसे सुपर फिट खिलाड़ी को भी हो रहा है, जिनके शरीर पर बिल्कुल भी अतिरिक्त चर्बी नहीं है, यह एक बड़ी चिंता का विषय है। पूरी संभावना है कि जडेजा पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल सकेंगे। विदेशी दौरे पर पहला टेस्ट हमेशा बाकी सीरीज के लिए आपकी लय तय करता है।

रोहित शर्मा भी भारतीय टीम में नहीं होंगे, जिनको भी हैमस्ट्रिंग चोट है और दो अहम खिलाडि़यों का नहीं होना दर्शकों के लिए बहुत बड़ा झटका है। शर्मा अब फिट घोषित किए जा चुके हैं, जिसका मतलब है कि वह अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। कुछ दिनों पहले उनका फिटनेस टेस्ट क्यों नहीं किया गया, यह कुछ ऐसा है जिसे हम नहीं जानते, लेकिन अगर ऐसा हुआ होता तो वह दूसरे टेस्ट मैच के लिए भी उपलब्ध होते।

Related Articles

Back to top button