ब्रेकिंग
IND vs BAN 5th T20I Preview: हैदराबाद की हार से सबक लेकर बेंगलुरु में जीत दर्ज करना चाहेगी टीम इंडिय... American Creator in Delhi: अमेरिका की महिला को भाया दिल्ली की नुक्कड़ की दुकान का अनुभव, सोशल मीडिया... Stock Market Update: कच्चे तेल में नरमी और IT शेयरों की जोरदार तेजी से चमका बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी म... Telecom Regulatory Update: 1 नवंबर 2026 से बदल जाएगा कॉलिंग का तरीका, फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का... Imran Khan CJP Protest Controversy: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने पर बुरे फंसे अभिन... Balodabazar News: किराना दुकान की आड़ में गांजा बेच रहा दुकानदार गिरफ्तार, 978 ग्राम गांजा जब्त Durga Navnirman Samiti Durg: नवरात्रि उत्सव के दौरान गरबा पंडाल में मचा बवाल, पुलिस के पहुंचने से पह... Dhamtari News Update: हाईकोर्ट के आदेश के 6 साल बाद भी पुनर्वास का इंतजार, गंगरेल जल सत्याग्रह पर बन... Kankey Robbery Case: 41 लाख नकद और गहनों की डकैती का खुलासा, पुलिस ने की ताबड़तोड़ छापेमारी Civil Surgeon Bokaro Meeting: कंपनी प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ वार्ता बेनतीजा, दो दिन का अल्ट...
देश

सिंघु बॉर्डर पर रैपिड एक्शन फोर्स और अतिरिक्त बल किया गया तैनात

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसानों के प्रदर्शन का आज 20वां दिन है। किसान संगठनों ने साफ कर दिया है कि कृषि कानूनों को रद करने से कम कुछ भी उन्हें मंजूर नहीं है। किसान अपनी मांगों पर अड़े हैं, इसके मद्देनजर सोमवार को उन्होंने भूखहड़ताल भी की। इनके समर्थन में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी उपवास रखा था। सिंघु और टीकड़ी बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन लगातार 20वें दिन जारी है।

सिंघु बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन जारी है। इसके मद्देनदर रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) और अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

किसानों के सुझाव मानने को तैयार सरकार : गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि किसानों को समझना चाहिए कि सरकार उनके साथ है, कोई नाइंसाफी नहीं होने देगी। आगे उन्होंने किसानों को प्रस्ताव देते हुए कहा कि वे सरकार के साथ आएं और कानूनों पर बात करें। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ है और अगर किसान कृषि कानूनों को लेकर कोई सुझाव देना चाहती है को सरकार उसे मानने को तैयार है।

सिख किसानों से मुलाकात करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे पर हैं इस बीच वो कच्छ में सिख किसानों से मुलाकात करेंगे। पिछले दो सप्ताह से भी ज्यादा समय से दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस मुलाकात में पीएम मोदी सिख समुदाय और किसानों को संदेश देने की कोशिश करेंगे।

जावडेकर ने की केजरीवाल की आलोचना

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने सोमवार को किसान आंदोलन के समर्थन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भूख हड़ताल की आलोचना की। जावडेकर ने ट्वीट कर कहा, ‘अरविंद केजरीवाल जी यह आपका ढोंग है। पंजाब विधानसभा चुनाव में आपने एपीएमसी एक्ट में संशोधन का वादा किया था। नवंबर, 2020 में आपने एक कृषि कानून को अधिसूचित किया और आज आप भूख हड़ताल पर हैं।’

किसानों ने कहा-हम आतंकी नहीं, अधिकारों के लिए लड़ रहे

किसानों ने कहा कि हम आतंकी नहीं हैं, बल्कि अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। सिंघु बॉर्डर पर आंदोलन में शामिल होने आए पंजाब किसान यूनियन के सदस्य कुलदीप सिंह ने कहा कि यह भूख हड़ताल केंद्र सरकार द्वारा हमें आतंकवादी बताए जाने के खिलाफ थी। इस उपवास के जरिये हम सरकार से कहना चाहते हैं कि हम आतंकवादी नहीं हकवादी हैं।

Related Articles

Back to top button