ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन राज्यसभा में जोरदार हंगामा, खरगे के 'मंच शुद्धिकरण' बयान पर सत्ता प... सतवास के मोहाईजागीर में नाले के तेज बहाव में मासूम बच्चा लापता, रातभर सर्चिंग के बाद फिर शुरू हुआ रे... ग्वालियर में 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दिल्ली में दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्त... सिंहस्थ 2028 के लिए एमपी सरकार का बड़ा कदम, UDA के पूर्व प्रमुख जगदीश अग्रवाल बने सिंहस्थ मेला प्राध... मध्य प्रदेश में अब रातभर गुलजार रहेंगे बाजार, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 'मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्ति... आखिरकार सागर में बनेगा नया एयरपोर्ट: केंद्रीय मंत्री और विधायक शैलेंद्र जैन की वार्ता के बाद रास्ता ... छतरपुर में दर्दनाक हादसा: जटाशंकर धाम से लौट रही अनियंत्रित कार 50 फीट गहरे कुएं में गिरी, 1 युवक की... चार दशकों से ओंकारेश्वर वन्यजीव अभयारण्य की अधिसूचना लंबित, MP हाईकोर्ट ने स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड क... श्योपुर: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर पथराव व हमला, कई कर्मचारी घायल; रघुनाथपुर थाने में माम... दुबई से अवैध कारोबार चलाने वाले सतीश सनपाल को झटका: MP हाईकोर्ट ने FIR रद्द करने से किया इनकार, चलेग...
टेक्नोलॉजी

फेसबुक ‘फ्यूल फॉर इंडिया’ 2020: भारत की डिजिटल उपलब्धियों का श्रेय पीएम मोदी को जाता हैः मुकेश अंबानी

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने Facebook Fuel for India 2020 कार्यक्रम के पहले दिन फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग के साथ भारत में डिजिटल मंचों की प्रगति को लेकर बात की। रिलायंस इंस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इस कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान कहा कि भारत में कई कंपनियां और संगठन डिजिटल इंक्लूजन (समावेशन) को लेकर त्वरित तरीके से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में भारत के युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। बकौल मुकेश अंबानी भारत के युवा फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को रोल मॉडल के तौर पर देखते हैं।

आइए जानते हैं कि मुकेश अंबानी और मार्क जुकरबर्ग ने इस कार्यक्रम में क्या कहाः

  • अंबानी ने भारत की डिजिटल उपलब्धियों का श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया कैंपेन को दिया। इसके अलावाा उन्होंने इतिहास में भारत के अब तक के सबसे बड़े एफडीआई के लिए जुकरबर्ग का आभार जताया।
  • फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने 15 दिसंबर को कहा कि भारत में उद्यमिता की उल्लेखनीय संस्कृति है।
  • इस कार्यक्रम में जुकरबर्ग ने भी देश की डिजिटल प्रगति के लिए पीएम मोदी के योगदान की सराहना की।
  • फेसबुक के सीईओ ने कहा कि पीएम मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ के सपने से कई सारे अवसर के द्वार खुले।

फेसबुक इंडिया के प्रबंध निदेशक अजित मोहन ने इस बारे में कहा, ”हम भारत में फेसबुक की वास्तविक कहानी साझा करना चाहता है, जिससे लोगों को यह समझने में आसानी होगी कि हमारे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले लोगों और संस्थाओं के जरिए हम क्या करने की कोशिश कर रहे हैं।”

Related Articles

Back to top button