ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें
विदेश

गणतंत्र दिवस के मुख्‍य अतिथि होंगे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन, स्‍वीकार किया निमंत्रण

नई दिल्‍ली। गणतंत्र दिवस 2021 में मुख्‍य अतिथि के तौर पर भारत के निमंत्रण को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) ने स्‍वीकार कर लिया। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डॉमिनिक राब (Dominic Raab) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस ऐलान के बाद राब ने यह भी कहा  कि ब्रिटेन भारत के साथ अपने आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने की चाहत रखता है। दरअसल, आज विदेश मंत्री एस जयशंकर और डॉमिनिक राब के बीच एक मीटिंग हुई। मीटिंग के बाद  विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, ‘आतंक और कट्टरवाद की चुनौतियों के मुद्दे पर हमने चर्चा की जो दोनों देशों के लिए अहम है। हमने अफगानिस्‍तान, खाड़ी व हिंद प्रशांत क्षेत्र के हालातों पर भी चर्चा की।’

विदेश सचिव डॉमिनिक राब ने कहा, ‘मुझे इस बात की खुशी है कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अगले साल होने वाले G7 समिट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण दिया है। पीएम जॉनसन ने भी भारत की ओर से गणतंत्र दिवस में मुख्‍य अतिथि का निमंत्रण स्‍वीकार कर लिया है।’

Related Articles

Back to top button