ब्रेकिंग
Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स...
देश

S&P ने चालू वित्त वर्ष में भारत की GDP ग्रोथ के लिए बढ़ाया अपना अनुमान, उम्मीद से अधिक तेजी से हो रही रिकवरी

नई दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था में आ रही मजबूत रिकवरी के साथ ही रेटिंग एजेंसियां भी भारत की जीडीपी ग्रोथ के लिए अपने अनुमान में वृद्धि कर रही हैं। अब एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स (S&P Global Ratings) ने मंगलवार को मौजूदा वित्त वर्ष के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को बढ़ाकर (-) 7.7 फीसद कर दिया है।

रेटिंग एजेंसी ने इससे पहले मौजूदा वित्त वर्ष के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान (-) 9 फीसद व्यक्त किया था। रेटिंग एजेंसी ने मांग में वृद्धि होने और कोरोना वायरस संक्रमण की दर में गिरावट के चलते अपने अनुमान में यह बदलाव किया है।

एसएंडपी ने एक बयान में कहा, ‘मांग में वृद्धि और कोविड-19 के संक्रमण की दर में गिरावट ने हमें भारतीय अर्थव्यवस्था पर महामारी के कारण पड़ने वाले प्रभाव के हमारे अनुमान को कम करने को मजबूर किया है। एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने मार्च, 2021 में समाप्त होने वाले वित्त वर्ष के लिए भारत की वास्तविक जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को पहले के (-) 9 फीसद से बदलकर (-) 7.7 फीसद कर दिया है।’

यूएस बेस्ड रेटिंग एजेंसी ने कहा कि जीडीपी ग्रोथ के अनुमान में उसका बदलाव उम्मीद से काफी तेज रिकवरी को प्रदर्शित करता है। अगले वित्त वर्ष के लिए रेटिंग एजेंसी ने भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 10 फीसद बताया है।

गौरतलब है कि मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ (-) 7.5 फीसद दर्ज की गई थी। वहीं, अप्रैल से जून महीने वाली तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के चलते (-) 23.9 फीसद दर्ज की गई थी।

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने कहा कि भारत ने वायरस के साथ जीना सीख लिया है। यहां बता दें कि भारत में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 99,06,666 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 94,21,965 मामलों में मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं, 3,38,387 मामले अभी भी सक्रिय हैं। इस महामारी से अब तक भारत में 1,43,747 लोगों की दुखद मृत्यु हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button