ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
देश

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बोले- हमने खतरे को जल्दी पहचान लिया

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का प्रसार उस स्‍तर पर नहीं हुआ, जिसकी संभावना जताई जा रही थी। मौजूदा हालात में भारत कई पश्चिमी देशों से बेहतर स्थिति में नजर आता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने इसकी वजह सरकार की दूरदर्शिता को बताया। बता दें कि भारत में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ को पार नहीं किया है और पिछले काफी दिनों से मामले घट रहे हैं। साथ ही पाजिटिविटी दर में भी सुधार हो रहा है।

हर्षवर्धन ने बताया कि भारत में कोविड-19 के मामलों में लगातार कमी आ रही है, जबकि दुनिया के कई देश संक्रमण के मामलों में वृद्धि की दूसरी या तीसरी लहर का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने ‘खतरे को जल्दी पहचान लिया और इससे निपटने में वैज्ञानिक साक्ष्य-आधारित दृष्टिकोण को अपनाया।’ उन्‍होंने कहा कि यही वजह है जिससे हालात आज काबू में हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने यह टिप्पणी कोलिशन फॉर डिजास्टर रेजिलिएंट इन्फ्रास्ट्रक्चर (सीडीआरआइ) और यूएन ऑफिस फॉर डिजास्टर रिस्क रक्शन (यूएनडीआरआर) के एक डिजिटल प्रोग्राम के तहत की। इस कार्यक्रम का विषय ‘बिल्ड बैक बेटर: बिल्डिंग रिजिलिएंट हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड सप्लाई चेन’ था। इस कार्यक्रम के दौरान हर्षवर्धन ने कहा, ‘कोविड-19 के प्रकोप को लगभग एक साल हो गया है। दुनिया के कई हिस्सों में संक्रमण कम हो रहा है, जबकि कई अन्य देश दूसरी या तीसरी लहर का सामना कर रहे हैं। सौभाग्य से, भारत में, मामलों में लगातार कमी आ रही है। हमने खतरे को जल्दी पहचान लिया और इससे निपटने के लिए वैज्ञानिक साक्ष्य आधारित दृष्टिकोण का अनुसरण किया।’

भारत में कोरोना से ठीक होने की दर सबसे ज्यादा

भारत में कोविड-19 से मृत्यु के मामलों में गिरावट आ रही है। मृत्यु दर 1.45 फीसद है और इसमें लगातार कमी आ रही है।स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में ठीक होने की दर दुनिया में सबसे अधिक है। वैश्विक स्तर पर ठीक होने की दर 70.27 फीसद है, जबकि भारत में यह 95.31 फीसद है। फिलहाल नए संक्रमण की तुलना में ज्यादा लोग स्वस्थ हो रहे हैं। इससे स्वस्थ होने की दर ऊंची बनी हुई है। भारत में अब तक लगभग 95 लाख लोग इस बीमारी को मात दे चुके हैं।

Related Articles

Back to top button