ब्रेकिंग
Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू... Jabalpur Bargi Dam: मसीहा बनकर आया 22 साल का रमजान; बरगी डैम हादसे में मौत के मुंह से ऐसे बचाई 7 जिं... Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मौत का आंकड़ा 13 हुआ; 4 दिन बाद मिले चाचा-भतीजे के शव, रेस्क्य... MP Crime: गहने और पैसे के लिए दामाद बना कसाई! सास को नदी किनारे ले जाकर पत्थर से कुचला, पुलिस ने किय... Indore-Pithampur Economic Corridor: बदल जाएगी एमपी की सूरत! 2360 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमि पूजन, 6 ... Bareilly News: ‘मुझे मायके नहीं जाने दे रहे...’, बरेली में विवाहिता की संदिग्ध मौत; ढाई महीने पहले ह... Punjab Health Scheme: पंजाब सरकार की आम लोगों से अपील; हेल्थ स्कीम का उठाएं लाभ, ऐसे करें जल्द रजिस्... Mumbai Customs Action: दुबई से तस्करी पर बड़ा एक्शन; मुंबई एयरपोर्ट पर 1.8 करोड़ का सोना और गैजेट्स ...
मनोरंजन

नहीं रहे दिल्ली घराने के संगीतकार उस्ताद इकबाल अहमद खान, 66 की उम्र में हुआ निधन

मुंबई: दिल्ली घराना के सिंगर उस्ताद इकबाल अहमद खान का वीरवार को निधन हो गया। उस्ताद इकबाल अहमद 66 साल के थे। इस दुखद खबर की जानकारी सिंगर के परिवार ने दी।  उस्ताद इकबाल के दामाद इमरान खान ने बताया कि गुरुवार को प्रार्थना के दौरान उन्हें हार्ट अटैक हुआ। इसके बाद उन्हें पास में दरियागंज के एक हाॅस्पिटल ले जाया गया।  उन्हें वहां मृत घोषित कर दिया गया।

उनका अंतिम संस्कार गुरुवार शाम को निजामुद्दीन दरगाह के पास दिल्ली घराने के पैतृक कब्रिस्तान में किया गया। सिंगर के निधन पर गायक और संगीतकार विशाल ददलानी ने ट्विटर पर गायक की मौत पर शोक जताया है।

Bollywood Tadka

विशाल ददलानी ने सिंगर के निधन पर शोक जताते लिखा-‘दिल्ली घराने के प्रमुख उस्ताद इकबाल अहमद खान साहब के निधन से स्तब्ध और दुखी हूं। मैंने इंडियन आइडल 2020 के दौरान उनके साथ बातचीत की थी और वह संगीत और सभी संगीतकारों के बारे में बहुत सहानुभूति रखते थे।मैंने आशा की थी कि महामारी खत्म होने के बाद मैं जाकर उनसे मिलूंगा।’

Bollywood Tadka

वहीं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा-‘दिल्ली घराने के खलीफा उस्ताद इकबाल अहमद खान अब नहीं रहे।दिल्ली के समृद्ध संगीत इतिहास के अग्रदूत और एक उदार गुरु के रूप में आप बहुत याद आएंगे। उनके शिष्यों और परिवार के प्रति संवेदना।’

दिल्ली घराने के सिंगर संरक्षक उस्ताद इकबाल अहमद खान को भारतीय शास्त्रीय संगीत की विभिन्न शैलियों ठुमरी, दादरा,भजन और गजलों को लेकर जाना जाता है। इकबाल अहमद खान ने प्रियदर्शनी पुरस्कार (2001) और राजीव रतन सद्भावना सम्मान (2003) सहित कई सम्मान हासिल किए है।

Related Articles

Back to top button