ब्रेकिंग
Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू... Jabalpur Bargi Dam: मसीहा बनकर आया 22 साल का रमजान; बरगी डैम हादसे में मौत के मुंह से ऐसे बचाई 7 जिं... Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मौत का आंकड़ा 13 हुआ; 4 दिन बाद मिले चाचा-भतीजे के शव, रेस्क्य... MP Crime: गहने और पैसे के लिए दामाद बना कसाई! सास को नदी किनारे ले जाकर पत्थर से कुचला, पुलिस ने किय... Indore-Pithampur Economic Corridor: बदल जाएगी एमपी की सूरत! 2360 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमि पूजन, 6 ... Bareilly News: ‘मुझे मायके नहीं जाने दे रहे...’, बरेली में विवाहिता की संदिग्ध मौत; ढाई महीने पहले ह... Punjab Health Scheme: पंजाब सरकार की आम लोगों से अपील; हेल्थ स्कीम का उठाएं लाभ, ऐसे करें जल्द रजिस्... Mumbai Customs Action: दुबई से तस्करी पर बड़ा एक्शन; मुंबई एयरपोर्ट पर 1.8 करोड़ का सोना और गैजेट्स ...
देश

आज होगा संत बाबा राम सिंह अंतिम संस्कार, 5 फुट ऊंची बनाई गई अंगीठा साहब पर दी जाएगी मुखाग्नि

करनाल: केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने वाले संत बाबा राम सिंह की आज अंत्‍येष्टि होगी। निसिंग के गांव सिंघड़ा में पांच फीट ऊंचे चबूतरे पर उनका अंतिम संस्‍कार किया जाएगा। सिंघड़ा गांव में देश-दुनिया के हजारों लोग एकत्रित हो रहे हैं।

10 हजार लोगों ने किए अंतिम दर्शन
बीते रोज भी करीब 10 हजार लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए। आज यानी कि शुक्रवार को सुबह ग्‍यारह बजे से उनके अंतिम संस्‍कार की प्रक्रिया शुरू होगी। अंतिम संस्‍कार आज इससे दो दिन पहले ही करनाल के मेडिकल हॉस्पिटल में संत राम सिंह के शव का पोस्टमार्टम हुआ था।  बता दिया जाए कि, रामसिंह ने बीते बुधवार की शाम उस वक्‍त खुद को गोली मार ली, जब वह सिंधु बॉर्डर पर किसानों के साथ आंदोलनरत थे। उन्‍होंने कहा था कि, वो किसानों की मौजूदा हालत से काफी दुखी हैं। सरकार के कानून किसानों को बर्बाद कर देंगे। मैं इस पीड़ा में ही जान दे रहा हूं।’ ऐसा कहने के कुछ ही देर बाद उनकी लाश बरामद हुई।

दुनियाभर में लाखों की संख्या में है अनुयायी
सिंघड़ा में उनका डेरा है राम सिंह गांव 65 वर्ष के थे। वह सिंघड़ा के रहने वाले थे और यहीं उनका डेरा भी है। यही वजह है कि, वह सिंगड़ा वाले बाबा जी के नाम से भी मशहूर थे। सिंगड़ा हरियाणा के करनाल जिले का ही एक गांव है। रामसिंह के हरियाणा-पंजाब के अलावा दुनियाभर में लाखों की संख्या में अनुयायी हैं। वे सभी सिंघड़ा पहुंच रहे हैं। बताया जाता है कि, रामसिंह कई सिख संगठनों में अलग-अलग पदों पर रह चुके थे। राम सिंह सिंगड़ा वाले डेरे के अलावा दुनिया के अलग-अलग देशों में प्रवचन करने के लिए जाते थे।

Related Articles

Back to top button