ब्रेकिंग
कानपुर देहात: आजादी के 78 साल बाद भी पांडु नदी पर नहीं बन सका स्थायी पुल, जर्जर बांस-लकड़ी के सहारे ... पश्चिम एशिया तनाव के बीच ईरान से 50 सिख सुरक्षित लौटे भारत, स. लाजपाल सिंह आनंद ने पीएम मोदी और जयवी... फरीदकोट में सीआईए स्टाफ का बड़ा प्रहार: दाना मंडी के पास 208 ग्राम हेरोइन के साथ फिरोजपुर के 2 तस्कर... जलालाबाद में 25 लाख रुपये की प्रॉपर्टी धोखाधड़ी: 7 लाख बयाना लेकर हड़पी रकम, 3 आरोपियों पर केस दर्ज फरीदकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 बोतल अवैध शराब के साथ तस्कर निशान सिंह गिरफ्तार, आबकारी एक्ट में ... काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर का बड़ा एक्शन, 20 किलो हेरोइन के साथ अंतर्राष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी कलह आई सतह पर, पटियाला में भूपेश बघेल और राजा वड़िंग की बैठक में भारी हंगा... 🚨 जालंधर: डीएवी कॉलेज हॉल्ट के पास दर्दनाक हादसा, फोन पर बात करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक ... सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के नए रेट जारी: जानें आज 24 कैरेट, 22 कैरेट सोना और 1 किलो चांदी का ताज... स्मार्ट सिटी मिशन के तहत पंजाब के 3 शहरों को ₹4,485 करोड़ की सौगात, राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने जारी ...
देश

कमल हासन लोगों का भला नहीं कर सकते, उनका काम परिवारों को बिगाड़ना : पलानीस्वामी

अरियालुरः तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ की मेजबानी करने के लिए अभिनेता और मक्कल निधि मैय्यम (एमएनएम) के संस्थापक कमल हासन पर बृहस्पतिवार को निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अभिनेता लोगों के लिए अच्छा काम नहीं कर सकते और उनका काम केवल अच्छे परिवारों को बिगाड़ना है। एमएनएम प्रमुख द्वारा भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरने की पृष्ठभूमि में पलानीस्वामी का यह बयान आया है।

पलानीस्वामी द्वारा की गई आलोचना के जवाब में, हासन ने कहा कि उन्हें खुशी है कि मुख्यमंत्री भी रियलिटी शो देख रहे हैं। यह कहते हुए कि हासन ने रिटायरमेंट के बाद राजनीतिक पार्टी लॉन्च की है, पलानीस्वामी ने पूछा, “वह राजनीति के बारे में जानते क्या हैं।” उन्होंने कहा, “वह बिग बॉस की मेजबानी कर रहे हैं यदि आप उन धारावाहिकों को देखें, तो उनसे न केवल बच्चे बल्कि अच्छे परिवार भी खराब हो जाएंगे।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “कोई भी अभिनेता पर विश्वास नहीं कर सकता है क्योंकि वह लोगों का भला नहीं कर सकते। उनका काम केवल अच्छे परिवारों को बिगाड़ना है।” उन्होंने कहा कि कमल हासन के बिग बॉस शो को देखने पर बच्चे ही नहीं, बल्कि अच्छे परिवार भी बिगड़ जाएंगे।

Related Articles

Back to top button