ब्रेकिंग
PM मोदी ने 'मन की बात' के 136वें एपिसोड में की कोरबा के जल संरक्षण मॉडल की तारीफ, सीएम साय ने जताया ... Chhattisgarh Politics News CM Sai: 'भाजपा के लिए पद से बड़ा सिद्धांत', सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रे... Durg Doctor POCSO Act Arrest: दुर्ग में नाबालिग मरीज से गंदी हरकत करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार! पॉक्सो ... Durg Crime News Mohan Nagar: दुर्ग में पैसों के लेनदेन में चाकूबाजी! युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला,... Balodabazar Gharial in Khorsi Nala: बलौदाबाजार के खोरसी नाला में दिखा घड़ियाल! ग्रामीणों में दहशत, व... PM Modi Mann Ki Baat Bhilai News: भिलाई में पीएम मोदी की 'मन की बात' का सामूहिक श्रवण; संगठन महामंत्... धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नैतिकता नहीं, बढ़ते जनआक्रोश के दबाव में लिया गया फैसला: दीपक बैज Kanker Malaria Outbreak News: कांकेर में मलेरिया का खौफनाक आउटब्रेक! दो 9 वर्षीय छात्रों की दर्दनाक ... Gen-Z आंदोलन के बाद राजनीति में युवाओं को साधने की होड़, तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी और जयंत चौधरी ने... सीएम भगवंत मान का स्पष्ट संदेश, बोले—'पंजाब में केवल मेहनत और मेरिट के आधार पर मिलेगी सरकारी नौकरी'
देश

केंद्रीय मंत्री का दावा- गहलोत सरकार अस्थिर, कभी भी गिर सकता है

केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ‘अस्थिर’ है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के मतभेदों के कारण यह सरकार किसी भी वक्त गिर सकती है। मेघवाल ने यह भी कहा कि मध्यप्रदेश में तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच इसी तरह के मनमुटाव के कारण नौ महीने पहले कांग्रेस की सरकार गिर गई थी।

मेघवाल ने कहा, ‘‘(गहलोत सरकार पर आए पिछले संकट के दौरान) जब पायलट ने विद्रोह किया था, तो गहलोत ने नाराज विधायकों को समझाने के लिए उनके बाड़ेबंदी की थी। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री ने इन विधायकों को आश्वासन दिया था कि वह उन्हें या तो मंत्री बना देंगे या निगम-मंडल में जगह दे देंगे।” उन्होंने कहा, ‘‘अब गहलोत अपना यह आश्वासन पूरा नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए अपनी सरकार की स्थिरता को लेकर खुद उनके मन में डर बैठा हुआ है।”

मेघवाल ने कहा, ‘‘मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार कमलनाथ और सिंधिया के बीच मनमुटाव से गिरी थी। राजस्थान में भी गहलोत और पायलट के बीच ऐसे ही मतभेद हैं।” बृहस्पतिवार को अपने कार्यकाल के दो साल पूरे करने वाली गहलोत सरकार के भविष्य के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘राजस्थान में कांग्रेस की सरकार पिछले दो साल से अस्थिर है। अस्थिर सरकार अब कभी भी गिर सकती है।” उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘भाजपा किसी भी दल की सरकार गिराने में विश्वास करती ही नहीं है। अब कोई सरकार अपने ही भार से गिर जाए, तो इसमें हम भला क्या कर सकते हैं?”

मेघवाल ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार के नये कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन से कुछ ऐसे लोग जुड़ गए हैं जिनका अन्नदाताओं से कोई संबंध नहीं है और इस कारण आंदोलन के लोग ‘भ्रमित’ हो रहे हैं। उन्होंने हालांकि जोर देकर कहा, ‘‘मेरा मानना है कि सरकार से संवाद के माध्यम से किसानों की समस्याओं का निश्चित रूप से समाधान होगा।” एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने इंदौर आए मेघवाल ने यह भी कहा कि कोविड-19 संकट के मद्देनजर आधारभूत संरचना और अन्य क्षेत्रों में सरकार द्वारा उठाए कदमों से देश की अर्थव्यवस्था तेजी से पटरी पर लौट रही है, खासकर वाहन उद्योग में बड़ा सुधार दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button