ब्रेकिंग
Google Gemini New Features: जेमिनी में जुड़े नए 'Thinking Levels'; भारत में भी उपलब्ध, जानें क्या है ... Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का...
टेक्नोलॉजी

WhatsApp यूजर के लिए खुशखबरी, बड़ी स्क्रीन पर मिलेगा वीडियो और ऑडियो कॉलिंग का लुत्फ

नई दिल्ली. इस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp की तरफ से अपने यूजर की सुविधा के लिए नए-नए फीचर्स को लॉन्च किया जाता है, जिससे यूजर को WhatsApp के इस्तेमाल में किसी तरह की समस्या न हो। लेकिन इतने सारे अपडेट और नए फीचर के बावजूद WhatsApp के डेस्कटॉप यूजर को शिकायत रहती थी कि WhatsApp Web मोड से ऑडियो और वीडियो कॉलिंग क्यों नही जा सकती है। यूजर की इस समस्या को दूर करने के लिए WhatsApp जल्द WhatsApp के डेस्कटॉप यूजर के लिए एक नया ऑडियो और वीडियो कॉलिंग फीचर दिया जाएगा। बता दें कि एंड्राइड और iOS के मोबाइल WhatsApp यूजर के लिए ऑडियो और वीडियो फीचर पहले से मौजूद है।

बड़ी स्क्रीन पर मिलेगी ऑडियो-वीडियो कॉलिंग की सुविधा 

WhatsApp को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp की तरफ से WhatsApp डेस्कटॉप ऐप यूजर के लिए ऑडियो और वीडियो कॉलिंग के फीचर को रोलआउट करना शुरू कर दिया गया है, जिससे यूजर बड़ी लैपटॉप की बड़ी स्क्रीन पर ऑडियो और वीडियो कॉलिंग कर पाएंगे। हालांकि अभी इस फीचर को बहुत ही लिमिटेड यूजर के लिए जारी किया गया है। साथ ही कुछ बीटा यूजर के लिए भी WhatsApp के नए फीचर को रोलआउट करना शुरू कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक यूजर को पहले की तरह ही डेस्कटॉप मोड से ऑडियो और वीडियो कॉलिंग करने से के लिए फोन को WhatsApp Web मोड से कनेक्ट करना होगा। इसके बाद ही कंप्यूटर के रूट से ऑडियो और वीडियो कॉलिंग की जा सकेगी।

डेस्कटॉप के लिए आएगा नया ऐप 

WhatsApp की तरफ से एक नए फीचर पर काम किया जा रहा है, जो यूजर को दोस्तो के साथ वीडियो को शेयर करने और स्टेट्स पोस्ट करने से पहले वीडियो म्यूट करने की सुविधा देता है। कंपनी एक म्यूट वीडियो फीचर को विकसित कर रही है, जिसे बीटा अपडेट में देखा गया है। WhatsApp फीचर ट्रैकर की तरफ से इस मामले मे एक स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है। इसमें वीडियो को म्यूट करने के साथ वीडियो को ट्रिम करने का ऑप्शन देखा जा सकता है। वहीं सोशल मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि WhatsApp की तरफ से डेस्कटॉप के लिए अलग से एक एप्लीकेशन पेश किया जा सकता है। इसके बाद यूजर को डेस्कटॉप पर WhatsApp चलाने के लिए फोन से पेयर नही करना होगा। WhatsApp की तरफ से एडवांस्ड वालपेयर को रोलआउट करना शूरू कर दिया गया है। यह फीचर यूजर को हर चैट पर अलग-अलग वालपेयर लगाने की सुविधा देता है।

Related Articles

Back to top button