ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं को छह कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को मनाने के लिए अपनी सभी राज्य इकाइयों को ‘गुड गवर्नेंस डे’ में सक्रिय रूप से भाग लेने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी नेताओं और कैडरों से छह कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा है। पार्टी ने अपने सभी राज्य इकाई प्रमुखों, राज्य प्रभारियों और सभी संगठनात्मक नेताओं को सलाह दी है कि वे सक्रिय रूप से दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती को ‘गुड गवर्नेंस डे’ के रूप में मनाएं।

भाजपा कार्यालय प्रभारी और महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी आंतरिक परिपत्र में लिखा गया है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता दिल्ली में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री के समाधि सदैव अटल समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। सिंह द्वारा जारी किए गए परिपत्र में केंद्र से बूथ स्तर तक कार्यक्रमों आयोजित करने के छह-सूत्रीय एजेंडा शामिल है।

कवि सम्मेलन का आयोजन करने को कहा गया

एडवाइजरी में कहा गया है कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर उनके जीवन और मिशन के बारे में चर्चा के साथ-साथ हर बूथ पर पुष्पांजलि का आयोजन किया जाना चाहिए। इसके अलावा केंद्र सरकार और भाजपा राज्य सरकार की उपलब्धि और कल्याणकारी योजना पर चर्चा के लिए जिला स्तर पर वेबिनार आयोजित करने की भी बात कही गई है। अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं को सुनाने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कवि सम्मेलन (काव्यांजलि) का आयोजन करने की बात कही गई है।

रक्तदान शिविर और फल वितरण करने को कहा गया

इसके अलावा एडवाइजरी में पार्टी कार्यकर्ताओं से अस्पतालों में रक्तदान शिविर और फल वितरण और कोरोना वायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए अन्य सामाजिक गतिविधियों का आयोजन करने को कहा गया है। पार्टी ने अपने नेताओं से इन कार्यक्रमों के बारे में केंद्रीय कार्यालय को एक रिपोर्ट देने को भी कहा है।

Related Articles

Back to top button