पृथ्वी शॉ के एडिलेड में फ्लॉप होने के बाद पूर्व क्रिकेटर ने कहा, अब वह दूसरा मैच नहीं खेल पाएंगे

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच एडिलेड में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के ओपनर पृथ्वी शॉ दोनों ही पारी में रन बनाने में नाकाम रहे। खराब फॉर्म से गुजर रहे पृथ्वी पहली पारी में खाता भी नहीं खोल पाए थे जबकि दूसरी पारी में महज 4 रन ही बना पाए। उनको इस प्रदर्शन के बाद क्रिकेट फैन से लेकर दिग्गज तक उनकी आलोचना कर रहे हैं।
मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर निक नाइट ने कहा, यह वाकई विराच करने की बात है। अगर आप तो पहली पारी में आउट होने का तरीका, उनका बैकलिफ्ट जो है वो दूसरे और तीसरे स्लिप से आ रहा है। यह जो ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज है काफी अच्छे हैं। आप सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों की बात कर रहे हैं और वो इस बैकलिफ्ट से पृथ्वी शॉ को जाने नहीं देने वाले।
आगे उनका कहना था, मैं तो उनको पिछले चार या पांच दिन में या चाहे अगले मैच से पहले ही हो यह बदलाव करते हुए नहीं देख पा रहा। इस वक्त जिस तरह के दिमागी आकार में वो हैं मुझे तो नहीं लगता है कि वह दूसरा टेस्ट मैच खेल पाएंगे।
नाइट ने आगे कहा कि जब किसी खिलाड़ी ने अपने आप को इंटरनेशनल स्तर पर साबित किया हो तो फिर उनको लंबा समय दिया जाना चाहिए और कुछ और मुकाबले दिया जाना जरूरी है। लेकिन इस वक्त जैसी तकनीक पृथ्वी की है उसके लिहाज से उनको आगे टेस्ट में नहीं खेलने देना चाहिए।
टेस्ट मैच में उनका रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है, मुझे लगता है कि सीरीज की शुरुआत से पहले उनका औसत 55 का रहा था। यहां उनको बस दो असफलता मिली है। जब आपका फॉर्म खराब चल रहा हो तो चयन को लेकर कहानी बिल्कुल ही अलग हो जाती है क्योंकि आप खिलाड़ी को उसके किए गए पुराने प्रदर्शन का समर्थन करते हैं। लेकिन इस तरह के हालात में ऐसी तकनीक के साथ जहां आपके सामने स्टार्क, कमिंस और हेजलवुड हों तो मैं नहीं देखता कि वो अगले टेस्ट मैच में खेल रहे।





