ब्रेकिंग
HSVP Plot Scam: ओस्टिज कोटे में फर्जी आवंटन पर ACB का बड़ा एक्शन, 2 रिटायर्ड IAS समेत 9 पर FIR दर्ज Gurugram Crime News: फर्रुखनगर में महिला ने पीजी की छत से कूदकर की आत्महत्या, पति पर दहेज उत्पीड़न क... हरियाणा में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 12-13 और 26-27 सितंबर को सभी बूथों पर बैठेंगे BLO अहमदाबाद में युगल गर्ग ने लहराया परचम: वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 में जीता कांस्य पदक Sonipat Police Encounter: नंदू गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, खरखौदा में फायरिंग के बाद मुठ... ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी: जनवरी 2026 से मिलेगा बकाया एरियर यमुनानगर के पावनी रोड पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल महिला अनुबंध कर्मचारियों की अतिरिक्त CL की सुविधा वापस: उच्च शिक्षा निदेशालय ने निरस्त किया आदेश हरियाणा के राइस मिलर्स को बड़ी राहत: चावल वापसी की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी Chhattisgarh Police Cyber Cell: कोरबा में 8 महीने में 400 से ज्यादा खोए फोन बरामद, डीएसपी ने सौंपा 2...
मनोरंजन

अर्शी खान और रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य और एजाज खान के बीच हुई लड़ाई

नई दिल्लीl बिग बॉस 14 में निक्की तंबोली और राखी सावंत के बीच मनु पंजाबी को लेकर कही गई बात को लेकर जोरदार बहस होती हैl वही एजाज खान और राहुल वैद्य में सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज की तरह बहस होती हैl जैस्मिन भसीन और रूबीना दिलैक की बहस होती हैl जैस्मिन भसीन रुबीना से कहती हैं कि उन्हें शांत रहना चाहिएl इसपर रुबीना कहती हैं कि उन्हें ऐसे लोगों से डील करना आता हैl

रुबीना जैस्मिन भसीन को कहती है कि उनपर जिम्मेदारियां हैं और वह उन्हें अपने अंदाज में निभाना चाहती हैंl इसपर जैस्मिन कहती है कि तुम अर्शी खान को मौका देती हो कि वह सीन बनाएl जैस्मिन यह भी कहती है कि रुबीना को सुपीरियर कंपलेक्स हैl तब अभिनव से रुबीना पूछती है कि इसमें सुपीरियर कांप्लेक्स कहां से आ गयाl अभिनव शुक्ला रुबीना से कहती है कि अर्शी को प्रैंक खेलना पसंद आता है और उन्हें इसपर रिएक्शन नहीं देना हैl

इसके पहले मनु पंजाबी, निक्की तंबोली, राहुल वैद्य, राहुल महाजन, राखी सावंत, अली गोनी और जैस्मिन ‘हम तुम’ गाने पर डांस करते हैंl यह टास्क राखी सावंत और राहुल महाजन जीत जाते हैंl अर्शी खान और राखी सावंत जैस्मिन भसीन की सराहना करते हैंl वह कहते है कि जैस्मिन सीधे बात करती हैंl रूबीना दिलैक टास्क के दौरान ज्यादा बोलती हैंl इस पर रुबीना अर्शी खान से कहती कि उन्हें चुप रहना चाहिएl अर्शी कहती है कि वह ऐसा नहीं करेगीl

गौरतलब है कि इस बार का बिग बॉस काफी अलग हैl इस बार बिग बॉस में 6 चैलेंजर्स भी आए हुए हैं, जो बिग बॉस 14 को और चुनौतीपूर्ण बनाने का प्रयास करते हैंl इनमें मनु पंजाबी, राखी सावंत, अर्शी खान, राहुल महाजन और कश्मीरा शाह शामिल हैl वहीं घर में अली गोनी, निक्की तंबोली और राहुल वैद्य की रीन्ट्री हुई हैl ताकि शो को और रोचक बनाया जा सकेंl

Related Articles

Back to top button