ब्रेकिंग
Umaria Sabzi Mandi Fire: उमरिया सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग, दर्जनों दुकानें जलकर खाक; मची अफरा-त... जन्मदिन की पार्टी के बहाने युवती से रेलवे क्वार्टर में रेप: टिकट निरीक्षक मनोज गुप्ता पर गंभीर आरोप दिग्विजय सिंह निकालेंगे 'सनातन स्वाभिमान यात्रा': उज्जैन से शुरू होकर ओरछा होते हुए अयोध्या पहुंचेगी... Maihar Wild Elephant Alert: बांधवगढ़ का रेडियो कॉलर हाथी पहुंचा मैहर, गोरसरी पहाड़ी पर ट्रेस हुई लोक... सिंधिया राजघराने के 41 हजार करोड़ के संपत्ति विवाद में नया मोड़: प्रतिमा देवी की आपत्ति कोर्ट में स्... सड़कों पर भौकाल नहीं, जिम्मेदारी: दमन कलेक्टर ने थार-फॉर्च्यूनर मालिकों को दिलाई सेफ ड्राइविंग की शप... BRICS Summit 2026: 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए भारत पहुंचे व्लादिमीर पुतिन, पीएम मोदी के साथ द... दिल्ली में पांच मंजिला इमारत गिरने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जमीन के अवैध इस्तेमाल पर दिया जोर 'बिग बॉस 20' के घर में जंग की शुरुआत: यंग डीएसए बने पहले 'बॉस', कैप्टेंसी टास्क में उतरे चेहरों से न... भारतीय सिख ड्राइवरों पर US एजेंसी का विवादित AI पोस्टर: भारी विरोध के बाद DHS ने हटाया
विदेश

पाक को भारतीय सेना के पराक्रम का खौफ, विदेश मंत्री बोले- भारत फिर कर सकता है सर्जिकल स्ट्राइक

नई दिल्ली। पाकिस्तान को भारतीय सेना के पराक्रम का खौफ इस कदर छाया हुआ है कि उसे हर वक्त सर्जिकल स्ट्राइक का डर सताता है। शुक्रवार को आबु धाबी में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि खुफिया स्रोतों से मुझे पा चला है कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की प्लानिंग कर रहा है। यह एक गंभीर बात है।

पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने आगे कहा कि मुझे इस बात की भी जानकारी है कि भारत ने इसके लिए अपने महत्वपूर्ण सहयोगियों से इसके लिए अनुमोदन लेने की कोशिश की है, जिन्हें वे अपना साझेदार मानते हैं। भारत में बढ़ते गंभीर आंतरिक मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए इस तरह की योजना बनाई जा रही है।

कुरैशी 17 और 18 दिसंबर को यूएई की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। गुरुवार को कुरैशी ने संयुक्त अरब अमीरात के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रवासी पाकिस्तानियों से मुलाकात की। कुरैशी ने कहा कि भारत पाकिस्तान पर ध्यान केंद्रित कर अपने विभाजित राष्ट्र का एकीकरण करना चाहता है।

पाक मीडिया में कई दिनों से चल रही थी चर्चा

गौरतलब है कि पाकिस्‍तानी मीडिया में इस बात की चर्चा कई दिन से चल रही थी कि भारत फिर से सर्जिकल स्‍ट्राइक कर सकता है। डॉन ने सूत्रों के हवाले से लिखा था कि भारतीय सेना नियंत्रण रेखा पार करके कार्रवाई की योजना बना रही है। हालांकि सेना ने तब इन रिपोर्ट्स को सिरे से खारिज किया था और कहा था कि ऐसी कोई योजना नहीं है।

भारत ने पाकिस्तान में किया था सर्जिकल स्ट्राइक

गौरतलब है कि 2016 में भारत ने उड़ी आतंकवादी हमले के बाद पीओके में जाकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था। इस सर्जिकल स्ट्राइक में कई आतंकी मारे गए थे और लॉन्च पैड्स को तबाह कर दिया गया था। इसी तरह पुलवामा हमले के बाद भारत ने 26 फरवरी 2019 को एयरस्ट्राइक के जरिए बालाकोट में आतंकी ठिकाने पर हमला किया था। दोनों ही मौकों पर पाकिस्तान की सेना को भनक तक नहीं लगी।

Related Articles

Back to top button