ब्रेकिंग
कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ...
विदेश

संन्यासी हूं, अगर वोट नहीं दिया तो अपने पाप आपको दे जाऊंगा : साक्षी महाराज

उन्नाव : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उन्नाव से प्रत्याशी साक्षी महराज एक बार फिर अपने बयान की वजह से सुर्खियों में हैं। उन्होंने कहा है कि एक संन्यासी को वोट नहीं दिया तो अपने पाप आपको दे जाऊंगा।सांसद साक्षी महाराज शुक्रवार को यहां चुनाव प्रचार के सिलसिले में आए थे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक संन्यासी हूं और एक संन्यासी जब भीक्षा मांगता है और उसे भीक्षा नहीं मिलती तो गृहस्थी के पुण्य ले जाता है। अगर एक संन्यासी को वोट नहीं दिया तो मैं अपने पाप आपको दे जाऊंगा।साक्षी ने कहा, ‘‘मैं जो कुछ कह रहा हूं, वह शास्त्रोक्त या शास्त्रों में कही गई है। मैं धन या दौलत नहीं मांग रहा हूं। लोगों से वोट मांग रहा हूं, जिससे 125 करोड़ देशवासियों की किस्मत बदलनी है।भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि मतदान कन्यादान करने के बराबर होता है, इसलिए सभी लोग घर से निकलकर मतदान करें।विपक्षियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में गठबंधन का कोई असर नहीं है। पहले ये लोग एक-दूसरे को देखना पसंद नहीं करते थे। आज वही लोग एक साथ खड़े होकर प्रधानमंत्री मोदी को हटाने में लगे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button