देश
किसानों के समर्थन में हनुमान बेनीवाल ने संसदीय समिति से दिया इस्तीफा

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष और नागौर से लोकसभा सांसद हनुमान बेनीवाल ने किसान आंदोलन के समर्थन में संसद की तीन समितियों से इस्तीफा दे दिया है। हनुमान बेनीवाल ने कहा लोकसभा स्पीकर को लिखे पत्र में कहा कि किसान आंदोलन के समर्थन और जनहित के मुद्दों पर समितियों में सवाल उठाने के बावजूद कोई कार्य नहीं हुआ।

इससे पहले, बेनीवाल एनडीए से किसानों के समर्थन में अलग होने की बात कह चुके हैं। उन्होंने कहा था कि सरकार किसानों के मुद्दे को जल्दी सुलझाए नहीं तो एनडीए छोड़ने पर विचार करना पड़ेगा।






