ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

UP में जारी शीतलहर का प्रकोप, CM योगी ने दिया अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शीतलहर के दृष्टिगत अलाव की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि शहरी व ग्रामीण इलाकों में सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जाए। एक सरकारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सर्दी के इस मौसम में कोई व्यक्ति खुले में न सोए, गरीबों और निराश्रितों को शीतलहर में राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार ने रैन बसेरों की व्यवस्था की है।

सीएम ने सभी जरूरतमंदों को रैन बसेरों में आश्रय प्रदान करने का निर्देश देते हुए कहा कि रैन बसेरों में सुरक्षा और स्वच्छता के समुचित प्रबन्ध किए जाएं, रैन बसेरों के संचालन में कोविड-19 के नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जरूरतमंदों को कम्बल वितरित करने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी अलाव, रैन बसेरा संचालन तथा कम्बल वितरण कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button