ब्रेकिंग
एशियाई पैरा खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद... कोलकाता का एसआरएफटीआई संस्थान 11 दिसंबर तक बंद, छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव के बाद बड़ा फैसला सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामला, दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट— 6 लोगों को बनाया गया ... एनआईए की अपील पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सचिन वाझे की जमानत हुई रद्द यूपी की वोटर लिस्ट में 2.4 करोड़ मतदाताओं का बड़ा अंतर, विधानसभा और पंचायत सूची में भारी विरोधाभास बिहार के दरभंगा में बदमाशों की गोली से ASI घायल, गश्ती के दौरान उजान गांव के पास हुआ हमला हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 11,320 फीट की ऊंचाई पर बसा है बेहद खूबसूरत और शांत गांव चित्रकुल, ... रणबीर-यश की 'रामायण' में रावण के एक सिंहासन को बनाने में खर्च हुए 1 करोड़ रुपये, जानिए दिलचस्प बातें सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की महात्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण', रिलीज से पहल... यूरोप में बम की झूठी धमकियों से मचा हड़कंप, एक हफ्ते में दूसरी बार 12 से ज्यादा विमानों का बदला गया ...
देश

सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा आज, किसानों को संबोधित करने के साथ देंगे सौगात

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीते महीने दीपोत्सव के बाद एक बार फिर रामनगरी अयोध्या का रुख करेंगे। अयोध्या में रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में किसान मेला का उद्घाटन करने के साथ ही किसानों को भी संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वह अयोध्या को भी करोड़ों की सौगात देंगे।

मुख्यमंत्री अयोध्या के आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में तीन दिनी किसान मेले का उद्घाटन करेेंगे। इसके बाद किसानों के समागम को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में करीब चार घंटे के कार्यक्रम में शिरकत करने नरेंद्र देव विश्वविद्यालय प्रांगण में करीब 12 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद शाम को चार बजे मुख्यमंत्री अयोध्या में कार्यक्रम के बाद सीधे गोरखपुर के लिए रवाना होंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के दिशा निर्देशन और जिला प्रशासन की देख रेख में किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी की तैयारियां युद्ध स्तर पर हो चुकी हैं।

मुख्यमंत्री पहले आचार्य नरेंद्रदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद किसान मेला, कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पशुचिकित्सालय के नैदानिक परिसर, कृषि विज्ञान केंद्रों के सु²ढ़ीकरण, कृषि आदि की 88 करोड़ की 39 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसके बाद किसान सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। इस सम्मेलन में अयोध्या के साथ ही अंबेडकरनगर, बाराबंकी, सुलतानपुर, अमेठी जिलों के किसान शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 89.90 करोड़ रुपए की लागत की 40 परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास व शुभारम्भ भी करेंगे। इनमें 30.67 करोड़ रुपए की दस परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। इसके साथ वह 26.45 करोड़ रुपए की दस परियोजना का शिलान्यास और 32.77 करोड़ रुपए की 20 परियोजनाओं का शुभारम्भ करेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान पात्र व्यक्तियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित भी करेंगे।

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. अखिलेश सिंह ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, जनप्रतिनिधि तथा शीर्ष अधिकारी भी सम्मेलन में मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि मेले का मुख्य आकर्षण विश्वविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केंद्रों की प्रदर्शनी, प्राकृतिक खेती पर व्याख्यान, जैविक खेती एवं रबी फसलों का प्रदर्शन होगा।

कृषि प्रदर्शनी में लगाए जा रहे स्टालों एवं मुख्यमंत्री के गोष्ठी के लिए तैयार पंडाल एवं मंच को पूरी तरह से सैनिटाइजेशन कराया गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ जिला प्रशासन भी पूरी तरह से नजर बनाए हुए है। कुलपति के निर्देश के क्रम में विश्वविद्यालय में ही कैंप लगाकर कोरोना की जांच कराई गई। अधिष्ठाता विश्वविद्यालय के कई संकाय के विभागाध्यक्ष सहित अन्य जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव है। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के साथ ही जिला तथा पुलिस के आला अधिकारी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था को चाक चौबंद करने के साथ सुरक्षा से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे रहे।

Related Articles

Back to top button