ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
देश

सुबह-सुबह दिल्ली के गुरुद्वारा रकाबगंज पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, गुरु तेगबहादुर को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह दिल्ली में गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब का दौरा किया और अपने सर्वोच्च बलिदान के लिए गुरु तेग बहादुर को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी का यह दौरा पहले से निर्धारित नही था। मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी सुबह ही गुरुद्वारे में आये और गुरु तेग बहादुर जी को श्रद्धांजलि दी और उनको याद किया। सुबह जैसे ही गुरुद्वारे में पीएम मोदी की आने की सूचना मिली सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। दिल्ली पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

बता दें कि सिख समुदाय के लोग आज शहीद दिवस मना रहे हैं। लोग गुरु तेग बहादुर जी को याद कर रहे हैं। गुरुद्वारों में श्रद्धालु जा रहे हैं और तेग बहादुर जी को याद कर रहे हैं।

गुरु तेग बहादुर जी का जीवन साहस और करुणा का प्रतीक: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर पंजाबी में सिख गुरु को अपनी श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी का जीवन साहस और करुणा का प्रतीक है। उनकी शहीदी दिवस पर, मैं महान श्री गुरु तेग बहादुर जी को नमन करता हूं और एक न्यायपूर्ण और समावेशी समाज के लिए उनके दृष्टिकोण को याद करता हूं।

सीएम केजरीवाल ने भी दी गुरु तेग बहादुर साहिब जी को श्रद्धांजलि

इससे पहले शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर गुरु तेग बहादुर साहिब जी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘धन धन श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी दिवस पर उन्हें कोटि कोटि नमन’। केजरीवाल ने ट्वीटर पर पंजाबी और हिंदी दोनों भाषाओं में लिखकर गुरु तेग बहादुर साहिब जी को नमन किया।

दिल्ली में शहीद हुए थे गुरु तेग बहादुर जी

बता दें कि पंजाबी समुदाय आज गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस मना रहा है। 10 सिख गुरुओं में से नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर का जन्म 1621 में हुआ था और 1675 में वह दिल्ली में शहीद हुए थे।

Related Articles

Back to top button