ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
देश

राहुल का PM मोदी पर कटाक्ष: निर्मला को बर्खास्त करिए और आप जिम्मेदारी से बच जाएंगे

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बर्खास्त करके अपनी जिम्मेदारी से बच सकते हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, प्रिय प्रधानमंत्री, अर्थव्यवस्था धराशायी हो गई है और आपको इस पर मंथन करना चाहिए कि जिम्मेदारी से कैसे बचना है। गांधी ने मोदी पर तंज कसते हुए कहा, आप बेखबर निर्मला जी की ओर से प्रस्तुत बेकार बजट का सहारा लीजिए। उन्हें बर्खास्त करिए और पूरी जिम्मेदारी उन पर डाल दीजिए। समस्या हल हो जाएगी।

जम्मू-कश्मीर के हालात पर प्रियंका ने उठाए सवाल
इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जम्मू-कश्मीर में पिछले छह महीने से चल रही पाबंदियों का हवाला देते हुए पूछा कि “क्या हम अब भी लोकतंत्र हैं या नहीं।” प्रियंका ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ”छह महीने हो चुके हैं तब से जम्मू-कश्मीर में दो पूर्व मुख्यमंत्री बिना किसी आरोप के कैद हैं और लाखों लोग पाबंदी में हैं।” उन्होंने सवाल किया, ”छह महीने पहले हम पूछ रहे थे कि यह कितना लंबे समय तक चलेगा?” प्रियंका ने कहा, ”अब हम पूछ रहे हैं कि क्या हम अब भी लोकतंत्र हैं या नहीं।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button