ब्रेकिंग
हजारीबाग में भारत की 'प्रथम रक्षा पंक्ति' का हिस्सा बने 140 जवान, IG धीरेंद्र संभाजी कुटे ने ली सलाम... Jalandhar Janmashtami Security: जन्माष्टमी पर जालंधर में सुरक्षा चाक-चौबंद, CP सतिंद्र सिंह ने दिए म... बिजली खाते में मोबाइल नंबर और ई-मेल अपडेट कराने की अपील: नाभा के घमरौदा सब-डिवीजन में लगा विशेष कैंप जगराओं के शेरपुर कलां में भीषण सड़क हादसा: 13 वर्षीय छात्रा अमृत कौर की दर्दनाक मौत, सहेली गंभीर डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास की संगत के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी: जारी हुआ नया रूट प्लान झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज: गुरुहरसहाय में तेज गर्मी और उमस से मिली बड़ी राहत धारीवाल में गैर-मानक खाद का भंडाफोड़: किसानों से धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने दर्ज किया केस Chandigarh PGI Swine Flu Alert: मौसम बदलते ही स्वाइन फ्लू का कहर, PGI में 170 केस मिले; डॉक्टरों ने ... Digital Arrest Cyber Fraud: कानून में 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई प्रावधान नहीं, जालंधर पुलिस कमिश्नर ने ... Indian Railways Digital Locker: ब्यास स्टेशन पर अब भारी बैग लेकर घूमने का झंझट खत्म, OTP और QR कोड स...
देश

दिल्ली में 100 साल से ज्यादा उम्र के 150 वोटर्स, घर से ही डाल सकेंगे वोट

नई दिल्ली: दिल्ली में करीब 150 मतदाता ऐसे हैं जिनकी उम्र 100 साल या उससे ज्यादा है। दिल्ली चुनाव अधिकारियों ने ऐसे बुजुर्ग मतदाताओं की पहचान की है। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आंकड़ों को अपडेट किया जाएगा। अधिकारी घरों में जाकर यह जांचेंगे कि क्या ऐसे मतदाता जीवित हैं या अब भी दिल्ली में रहते हैं। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा कि ऐसे मतदाताओं को वही सभी सुविधाएं दी जाएंगी जो उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान मिली थीं।

घर से डाल सकेंगे वोट
चुनाव आयोग ने मतदान केन्द्र तक पहुंचने में अक्षम मतदाताओं के लिए डाक मतपत्र के जरिये घर से ही अपना वोट देने की सुविधा दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुहैया कराई है। इसका लाभ 100 साल से अधिक उम्र वाले लगभग 150 मतदाताओं को मिलेगा। यह सुविधा दिव्यांग एवं 80 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदाताओं के लिए है। यह बात दीगर है कि 107 साल के मतदाता केवल कृष्ण को डाक मतपत्र अंतिम तिथि से महज दो दिन पहले मिला, जिसके कारण उन्हें मतदान केंद्र पर जाकर ही मतदान करना पड़ेगा। उनके पुत्र अनिल कृष्ण ने बताया कि संविधान सभा के सदस्य रहे उनके पिता आजाद भारत में अब तक हुए सभी चुनाव में मतदान करते रहे है।

इस बार वयोवृद्ध मतदाताओं के लिए घर से ही मतदान की सुविधा शुरू किए जाने की सराहना करते हुए उन्होंने बताया कि डाक मतपत्र मिलने की अंतिम तिथि 19 जनवरी से दो दिन पहले उन्हें आयोग द्वारा मालवीय नगर स्थित उनके घर पर डाक मतपत्र भेजा गया। कृष्ण ने बताया, “डाक मतपत्र को भरकर स्पीड पोस्ट से आयोग को भेजा दिया लेकिन उन्हें निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद अब तक पंजीकरण की सूचना नहीं मिली है। ऐसे में अब उन्हें मतदान केंद्र पर ही जाकर मतदान करना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button