ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मनोरंजन

वाजिद खान की पत्नी कमलरूख का बड़ा खुलासा, पति ने इस्लाम कबूल नहीं करने पर दी थी तलाक की धमकी

नई दिल्लीl वाजिद खान की पत्नी कमलरुख ने कहा कि उनकी सास-ससुर ने उन्हें इस्लाम धर्म में जबरजस्ती कन्वर्ट होने के लिए दबाव डाला था। संगीतकार और गायक वाजिद खान को गुजरे 6 महीने हो गए हैंl वाजिद खान का निधन 1 जून को हुआ थाl अब उनके जाने के 5 महीने बाद उनकी पत्नी कमलरुख ने अपने सास-ससुर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैंl 27 नवंबर को कमलरूख ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट लिखा और इसमें कई शॉकिंग आरोप वाजिद खान के परिवार पर लगाएl इसमें कहा गया है कि उनके ससुराल वालों ने ऐसे कई हथकंडे अपनाए ताकि वह इस्लाम धर्म कबूल कर लेl कमलरुख ने यह भी कहा कि वाजिद खान ने उन्हें तलाक देने की धमकी भी दी थीl

अब कमलरुख ने इस विवाद पर एक इंटरव्यू दिया हैl उन्होंने कहा कि वह और वाजिद 10 वर्षों तक रिश्ते में रहेl इसके बाद दोनों ने रिश्ते को आगे बढ़ाने का निर्णय लियाl वह आगे कहती है कि वाजिद खान का परिवार उनपर धर्मांतरण कर इस्लाम धर्म स्वीकार करने के लिए लगातार दबाव डाल रहा थाl ऐसा न करने पर वाजिद खान ने उन्हें तलाक की धमकी भी दी थीl उन्होंने यह भी कहा कि वह लंबे समय तक अलग रही हैl उन्होंने कहा कि पिछले 6 वर्षों से वह और वाजिद खान अलग रह रहे थेl

कमलरुख आगे कहती है, ‘2014 में वाजिद खान ने तलाक के लिए अर्जी दायर की, जो स्वीकार नहीं हुईl मुझे अभी भी तलाक नहीं मिला हैl’

अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा है, ‘मेरा इस्लाम धर्म स्वीकार करने के प्रति विरोध लगातार बढ़ता जा रहा थाl इसके चलते मेरे और पति के बीच दरार भी बढ़ रही थीl हमारा पति-पत्नी का रिश्ता खत्म हो गया था और वह मेरे बच्चों के पिता भी नहीं बन रहे थेl मेरा आत्म सम्मान मुझे उनके आगे झुकने के लिए मजबूर नहीं कर रहा था और मैं इस्लाम धर्म स्वीकार नहीं करना चाहती थी।’ गायक संगीतकार वाजिद खान ने अभिनेता सलमान खान के साथ काफी काम किया हैl

Related Articles

Back to top button