ब्रेकिंग
रायपुर: कांग्रेस की साइकिल-बाइक रैली, विकास उपाध्याय ने BJP पर लगाए आरोप Rowghat Railway Station: 79 साल बाद रावघाट में दौड़ी ट्रेन, किसानों और युवाओं की जगी उम्मीद Chhattisgarh Weather Update: सुबह-शाम ठंड और दोपहर में गर्मी, मानसून की हुई विदाई Dhamtari Crime: मुजगहन गांव में दो युवकों पर जानलेवा हमला, दीपांशु साहू की मौत Dhamtari Nagar Nigam: PWD सभापति पद से हटाए गए विजय मोटवानी, प्रभार सौंपते हुए हुए भावुक President Murmu in Chhattisgarh: रायपुर में नुआखाई और जगदलपुर में बस्तर दशहरा का कार्यक्रम Bastar Dussehra Accident: भीतर रैनी रस्म के दौरान रथ की चपेट में आया ग्रामीण, एक घायल Shadani Darbar Raipur: माता हासी देवी के सम्मान में ₹200 का सिक्का और डाक टिकट जारी Balrampur Health Center: गर्भवती पहुंची अस्पताल तो गेट पर मिला ताला, पढ़ें पूरी खबर Chhattisgarh Yuva Udaan 2026: कोरबा में युवाओं को मिली साइबर सुरक्षा और करियर की अहम टिप्स
खेल

सर डॉन ब्रेडमैन की डेब्यू टेस्ट कैप इतने करोड़ रुपये में बिकी, कीमत हैरान कर देगी आपको

सिडनी। दुनिया के महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रेडमैन ने ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व 20 साल तक किया और उन्होंने अपने टेस्ट करियर में कुल 52 मैच खेले थे। साल 1928 से लेकर 1948 तक उन्होंने अपनी बल्लेबाजी का जौहर मैदान पर दिखाया और उन्हें दुनिया के बेस्ट क्रिकेटरों में शुमार किया जाता है। अब ब्रेडमैन ने डेब्यू टेस्ट कैप यानी उन्होंने पहले टेस्ट मैच में जो बैगी ग्रीन कैप पहनी थी उसकी नीलामी की गई। इस कैप को ऑस्ट्रेलिया के एक बिजनेस मैन ने 4 लाख 50 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी करीब 2.51 करोड़ रुपये में खरीदा।

क्रिकेट की यादगार चीजों की नीलामी में इस कैप को दूसरी सबसे बड़ी कीमत मिली। इस टोपी को खरीदने के बाद रोड माइक्रोफोन्स के फाउंडर पीटर फ्रीडमैन ने इसे पूरे ऑस्ट्रेलिया में घुमाने का प्लान बनाया है। इस टोपी को ब्रैडमैन ने साल 1928 में अपने डेब्यू टेस्ट मैच में पहना था। नीलामी से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक क्रिकेट से जुड़ी किसी भी चीज के लिए सबसे बड़ी राशि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वॉर्न के टेस्ट कैप की थी। शेन की टेस्ट कैप इसी साल 10 लाख सात हजार पांच सौ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी लगभग 5.61 करोड़ रुपये में बिकी थी।

टेस्ट क्रिकेट में लगभग 100 की औसत से रन बनाने वाले ब्रेडमैन को 1949 में नाइटहुड की उपाधी से सम्मानित किया गया था। टेस्ट में उनका औसत 99.94 का था जो अब तक एक रिकॉर्ड है। वहीं इस कैप को खरीदने के बाद बिजनेस मैन पीटर फ्रेडमैन ने कहा कि, सर डॉन ब्रेडमैन हमारे देश के महान खिलाड़ी हैं। वो क्रिकेट के मैदान पर सबसे प्रतीभाशाली खिलाड़ी थे साथ ही साथ दुनिया के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में शामिल हैं। मेरे पास इस बैगी ग्रीन कैप के लिए कुछ योजनाएं हैं और पूरे देश की यात्रा के दौरान क्रिकेट फैंस इसे देख पाएंगे। ब्रैडमैन को ये टेस्ट कैप इंग्लैंड के खिलाफ नवंबर 1928 में ब्रिसबेन में टेस्ट डेब्यू से पहले दी गई थी। बाद में उन्होंने 1959 में इसे अपने फैमिली फ्रेंड पीटर डनहैम को गिफ्ट कर दी थी।

Related Articles

Back to top button