ब्रेकिंग
अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण धमतरी में चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल, ASP डीसी पटेल ने संभाला मोर्चा; दोनों पक्षों से पूछताछ जारी रीवा के संजय गांधी अस्पताल की बड़ी लापरवाही: जिंदा मरीज को घोषित किया मृत, शव सुपुर्द करते ही चलने ल... Morena Heavy Rain: मुरैना में फूटा भैंसोरा तालाब, सैकड़ों बीघा फसलें डूबीं; रीझौनी पुल पर चढ़ा सोन न... Gwalior Love Story: बिना मोबाइल 5 ट्रेनें बदलकर 1020 KM दूर प्रेमी के पास ग्वालियर पहुंची झारखंड की ... Chhatarpur District Hospital: खून न मिलने से आदिवासी प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रशासन पर गंभ... Shahdol Tiger Poaching: बाघों का अंतरराष्ट्रीय शिकारी शेरू पारधी शहडोल से गिरफ्तार, चीन और म्यांमार ... Sagar Hooch Tragedy: बंडा में जहरीली शराब से कोहराम, अब तक 16 की मौत की आशंका; कांग्रेस ने जाम किया ... Bittu Tabahi Ajnar River: आनंद महिंद्रा और CM मोहन यादव ने की तारीफ, अब अजनार बचाओ समिति ने खोला मोर...
खेल

केएल राहुल को पीछे छोड़ा पाकिस्तानी बल्लेबाज मो. हफीज ने, इस साल टी20 क्रिकेट में किया कमाल

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान की टीम को 4 विकेट से जीत मिली और सीरीज का नतीजा 2-1 के साथ खत्म हुआ। इस सीरीज के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सीनियर बल्लेबाज मोहम्म्द हफीज ने कमाल कर दिया और वो इस साल इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। इससे पहले इस साल क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय बल्लेबाज लोकेश राहुल के नाम पर था, लेकिन हफीज ने अब उन्हें पीछे छोड़ दिया है।

मो. हफीज ने केएल राहुल को पीछे छोड़ा

हफीज ने इस साल टी20 क्रिकेट में कुल 415 रन बनाए हैं जबकि केएल राहुल ने 404 रन बनाए थे। हफीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबले में 41 रन की पारी खेलकर राहुल को पीछे छोड़ा। उन्होंने 29 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके व 3 छक्कों की मदद से 41 रन बनाए। इस साल टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर डेविड मलान हैं जिनके नाम पर 397 रन हैं।

2020 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज-

मो.हफीज- 415 रन

केएल राहुल- 404 रन

डेविड मलान- 397 रन

टिम सेफर्ट- 352 रन

जॉनी बेयरस्टो- 329 रन

हफीज ने की डेविड मलान की बराबरी-

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में अपनी 41 रन की पारी के दौरान हफीज ने कुल 2 चौके लगाए। इसके साथ ही इस साल उन्होंने टी20 क्रिकेट में कुल 56 चौके लगाए। अब इस साल क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में उन्होंने मलान की बराबरी कर डाली।

2020 में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज-

मो. हफीज- 56

डेविड मलान- 56

टिम सेफर्ट- 47

केएल राहुल- 46

जॉनी बेयरस्टो- 46

2020 में टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 4 बल्लेबाज-

क्वींटन डिकॉक- 21

मो. हफीज- 20

इयोन मोर्गन- 17

किरोन पोलार्ड- 17

Related Articles

Back to top button