ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
मनोरंजन

इस बड़े राज के खुलते ही रवीना टंडन ने डिलीट किया पोस्ट और पछतावा जताकर कहा…

हिंदी फिल्म दंगल से फेम एक्ट्रेस और नेशनल अवॉर्ड विनर जायरा वसीम का नाम बॉलीवुड की टैलेंटेड अभिनेत्रियों में भी शुमार हैं। जायरा वसीम की बहुत कम समय में बड़ी फैन फॉलोइंग बन गई है। फिल्म दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार में जायरा की दमदार एक्टिंग ने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई लेकिन अब वो फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने को लेकर एक लंबी पोस्ट की जिसके ऊपर अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपना गुस्सा निकाला।

जायरा के इस फैसले की कईयों ने आलोचना की तो कई उनके सपोर्ट में भी उतरे। एक खास रिपोर्ट के मुताबिक, एक टेप सामने आया है जिससे पता चलता है कि एक मौलवी ने जायरा और कश्मीर की 8-9 साल की किक-बॉक्सिंग चैंपियन तजामुल को लेकर कहा कि दोनों नौजवानों ने इस्लाम की सीमाओं से परे जाकर कश्मीरियों को शर्मिंदा करने का काम किया है। मौलवी ने जायरा का सपोर्ट करने के लिए उसके परिवार के सदस्यों की आलोचना की है। रवीना टंडन ने इस वीडियो को टैग करते हुए एक्ट्रेस का सपोर्ट किया है।

रवीना टंडन ने इस वीडियो को टैग करते हुए ट्वीट किया कि ‘अगर यह सही है कि उसने प्रेशर में इंडस्ट्री छोडने का फैसला किया है तो यह दुखद है। क्या वो इस डर को लेकर लंबा चौड़ा पोस्ट नहीं लिख सकती थी? वो कई नौजवान लड़कियों की रोल मॉडल है।’ एक दूसरे ट्वीट में रवीना ने लिखा कि ‘मैं उसके अच्छे भविष्य की शुभकामनाएं करती हूं। यह वीडियो देखने के बाद मुझे अपने कहे पर पछतावा हो रहा है जो मैंने तुरंत रिएक्शन दिया था। ऐसा हो सकता है कि उसे ऐसा लिखने पर मजबूर किया गया। मेरे जैसे लोग जो फिल्म, सिनेमा और इंडस्ट्री से बेहद प्यार करते हैं उनके लिए यह स्वीकार्य नहीं है। ट्वीट डिलीट कर रही हूं जो सुनने में बेहद कड़वा था।’

इससे पहले रवीना टंडन ने लिखा था कि रवीना टंडन ने ट्विटर पर लिखा, ‘कोई फर्क नहीं पड़ता अगर वो लोग जिन्होंने महज 2 फिल्मों में काम किया है, इस इंडस्ट्री के प्रति कृतज्ञता महसूस नहीं करते हैं कि उन्हें यहां क्या-क्या मिला है। उम्मीद करिए कि वो शांति के साथ यहां से निकल जाएं और अपने उल्टे रास्तों पर चलने वाली सोच को खुद तक ही सीमित रखें।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button