ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
देश

चीन के साथ तनाव के बीच लेह पहुंचे आर्मी चीफ नरवणे, LAC पर सेना की तैयारियों का लिया जायजा

 चीन के साथ पूर्वी लद्दाख में जारी तनाव के बीच भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे बुधवार को ‘फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स’ की एक दिवसीय यात्रा पर लेह पहुंचे। इस दौरान  नरवणे ने ‘फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स’ के रेचिन ला समेत अग्रिम मोर्चों का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने जवानों का हौसला भी बढ़ाया। सेना प्रमुख ने ग्राउंड जीरो में जाकर मौजूदा हालातों और सेना की तैयारियों की समीक्षा की। लेह स्थित सेना 14वीं कोर में  सैन्य अधिकारियों ने सेना प्रमुख को LAC पर मौजूदा हालात की जानकारी दी। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि सेना प्रमुख ने ग्राउंड जीरो में सेना की तैयारियों के लिए जवानों की तारीफ भी की।

सेना प्रमुख का लेह दौरा का ऐसे समय में हुआ है जब LAC तनाव पर हाल ही में WMCC की बैठक हुई। दोनों पक्षों के राजनयिकों के बीच वर्चुअल बैठक हुई थी और इस दौरान दोनों पक्षों ने मॉस्को में भारत और चीन के विदेश मंत्रियों के बीच बने पांच सूत्रीय एजेंडे पर चर्चा की। साथ ही जल्द ही नौवें दौर की सैन्य वार्ता करने पर सहमति भी जताई। बता दें कि LAC पर पिछले काफी लंबे समय चीन के साथ विवाद चल रहा है।

Related Articles

Back to top button