ब्रेकिंग
पंजाब और चंडीगढ़ में 19 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान तेज, राहुल गांधी के संभावित अमृतसर दौरे से बढ़ी राजनीतिक हलचल पंजाब में सरकारी भर्तियों में अनियमितताओं को लेकर BJP का AAP सरकार पर कड़ा प्रहार, युवाओं से विश्वास... नारनौंद में सफाई कर्मचारियों और प्रशासन में टकराव: प्राइवेट लोगों से सफाई करवाने पर हंगामा, हड़तालिय... यमुनानगर में घर में अकेली 56 वर्षीय महिला की सिर पर वार कर निर्मम हत्या: ड्यूटी से लौटे बेटे के उड़े... करनाल में 30 लाख रुपये की लूट का 24 घंटे में पर्दाफाश: कार में बैठे दोस्त ने ही भेजी थी लाइव लोकेशन,... हिसार में डेयरी संचालक जीवन कुंडू हत्याकांड पर फूटा गुस्सा, खाप और किसान संगठनों ने हाईवे किया जाम फरीदाबाद के संतों के गुरुद्वारे में प्रधानी को लेकर खूनी झड़प: सील कमरे का ताला तोड़ने पर हंगामा, बा... हिसार के खेतों में मिले युवक-युवती के शव: एक-दूसरे का हाथ थामे उठाया खौफनाक कदम, मिला 6 पन्नों का सु... हरियाणा के होनहारों को मुंबई आयकर विभाग में मिली सरकारी नौकरी: कबड्डी, फुटबॉल और टेबल टेनिस के 10 खि...
देश

सुरक्षाबलों ने अवंतीपोरा में जैश नेटवर्क को किया धवस्त, आतंकियों के छह सहयोगी गिरफ्तार

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के नेटवर्क को ध्वस्त किया है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के छह मददगारों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आतंकी घटनाओं के नेटवर्क और त्राल और संगम इलाकों में हुए ग्रेनेड हमलों की घटनाओं में भी शामिल रहे।

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बाताया कि राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने आज दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के त्राल में पुलवामा और सनगाम में आतंकवादियों की सहायता करने वाले सहयोगियों (ओजीडब्ल्यू) का भंडाफोड किया है। जिसमें छह लोगों को गिरफ्तार किया है। ये हथगोले फेंकने, पोस्टर चिपकाने और आतंकवादियों को शरण देने और उनके रसद मुहैया कराने की गतिविधियेां में शामिल थे।

उन्होंने कहा कि ओजीडब्ल्यू को पाकिस्तान हैेंडलर्स से सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के निर्देश मिले थे। उन्होंने कहा कि पकड़े गए आतंकवादी सहयोगियों के पास से विस्फोटक सामग्रियां बरामद की गयी है। गिरफ्तार किए गए लोग के नाम एजाज अहमद भट, मोहम्मद अमीन खानल, उमेर जबर डार, सुहैल अहमद भट, समीर अहमद लोन और रफीक अहमद खान हैं। त्राल पुलिस थाने में उन सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button