ब्रेकिंग
'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ... जनजातीय कल्याण और जैव-संसाधन संरक्षण के लिए बड़ा कदम! जनजातीय कार्य मंत्रालय और CSIR-NBRI के बीच MoU... UAPA केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 12 साल से बंद मोहम्मद साकिब और वकार अजहर को मिली जमानत "माफी मांगने का दबाव था, लेकिन सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा": संसद में रोके जाने पर राहुल ... जयपुर: शांति नगर में अंडे गिरने पर दो पक्षों में मारपीट; मध्य प्रदेश के मजदूर की मौत, इलाके में तनाव 'कांवड़िया चलता-फिरता शिव का रूप': कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की अभेद्य तैयारियां, पुष्प वर्षा ... भोपाल में मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने बस पलटने का किया प्रयास संसद में मुझे बोलने नहीं दिया": राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन च...
देश

सरकाघाट अस्‍पताल में आधी रात को कोविड वार्ड पर गिरा जलशक्‍त‍ि विभाग का टैंक, मरीजों में अफरा तफरी

सरकाघाट। नागरिक अस्पताल सरकाघाट के भवन पर जलशक्ति विभाग का टैंक गिर गया। रात को हुए इस हादसे में अस्पताल के पुराने भवन का एक कमरा जो कोविड वार्ड बनाया गया था, पूरी तरह से तबाह हो गया और अस्पताल में दाखिल रोगियों में अफरातफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि उक्‍त कमरे में कोई भी नहीं था। मरीज़ों और उनके तीमारदारों में हड़कंप मच गया और वे अपने सामान सहित अस्पताल के आंगन में पहुंच गए।

अस्पताल के पुराने भवन के पीछे 12 करोड़ रुपये की लागत से एक नए भवन का निर्माण कार्य चल रहा है और इस भवन के निर्माण के लिए अस्पताल के साथ लगती पहाड़ी की खोदाई की गई थी। लेकिन खोदाई दो वर्ष पहले हुई थी और पहले वाला ठेकेदार काम छोड़कर चला गया है और नए ठेकेदार को निर्माण कार्य का टेंडर जारी किया गया था और निर्माण कार्य भी जोरों से चल रहा था। लेकिन इस टैंक और पहाड़ी की दरकती ज़मीन की ओर किसी ने भी कोई खास तवज्जो नहीं दी।

हालांकि अस्पताल के ऊपर निर्मित टैंक के गिरने का अंदेशा सभी को था। लेकिन ठेकेदार द्वारा अपना काम जारी रखा गया और इस टैंक को गत दिन उस समय खाली कराया गया जब यह नीचे की ओर दरकने लगा। टैंक को खाली करवा कर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी अस्पताल बंद होने पर अपने घरों को चले गए तथा आपातकालीन डयूटी पर तैनात स्टाफ ही अस्पताल में मौजूद था।

अस्पताल के साथ साथ केमिस्ट की दुकान कर रहे लोगों का कहना है कि पहले पहाड़ी पर प्रोटेक्शन वाल लगनी चाहिए थी और उसके बाद ही निर्माण कार्य आरंभ किया जाता, लेकिन निर्माण कार्य पहले ही शुरू हो गया। जब रात को यह हादसा हुआ तो बड़े जोर के धमाके के साथ टैंक करीब 150 फुट की ऊंचाई से गिरा और उसके बाद अस्पताल का एक कमरा और ठेकेदार की 60 लाख रुपए की मशीन बुरी तरह नष्ट हो गए।

अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्‍टर पीएल वर्मा ने बताया उन्हें हादसे के समय ही सूचना मिली थी और उन्होंने सबसे पहले रोगियों और  उनके तीमारदारों की सुरक्षा की। उनके अनुसार अस्पताल का एक कमरा बुरी तरह से नष्ट हो गया है और उन्होंने घटना बारे उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया है।

लोक निर्माण विभाग मंडल सरकाघाट के अधिशाषी अभियंता विनोद शर्मा ने बताया उन्होंने ठेकेदार को इस बारे में पहले ही अवगत करवा दिया था और ठेकेदार अस्पताल भवन को हुए नुकसान की भरपाई करेगा और जलशक्ति विभाग को भी नया टैंक बनाकर देगा। इधर एसडीएम ज़फ़र इक़बाल ने बताया वे इस घटना से बहुत दुखी हैं और सारे मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button