ब्रेकिंग
CJP Protest News: कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बर्बरता के खिला... West Bengal Election 2026: बीजेपी की चुनावी रणनीति से मैनेजमेंट सीखेंगे छात्र, IIM-कलकत्ता ने दी जान... Fast-Track Court for Paper Leak: पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट, पीएम मोद... Delhi Police News: महिला को थप्पड़ मारने वाले एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा पर एक्शन, कनॉट प्लेस से हटाए ... Anna Hazare Protest: छात्रों के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे, अहिल्यानगर में रखा दो घंटे का मौन उपवास Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों में जींस-टीशर्ट और रील बनाने पर रोक, शिक्षा विभाग का सख्त... Moradabad News: हैदराबाद से एलएलबी की छात्रा की निर्मम हत्या, पति ने ही रची थी खौफनाक साजिश Telangana News: मोबाइल की बैटरी दांतों से काटना 12 साल के बच्चे को पड़ा भारी, भीषण विस्फोट में मौत Begusarai News: बेगूसराय में झपटमारी का अनोखा मामला, भीड़ से बचने के लिए चोर ने निगला सोने का गहना Hyderabad Crime News: एयरपोर्ट जा रही केबिन क्रू के साथ कैब ड्राइवर ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
खेल

जुगाड़ के बादशाह हैं भारतीय, आनंद महिंद्रा के इस वीडियाे ने कर दिया साबित

महिंद्रा समूह के प्रमुख आनंद महिंद्रा अकसर सोशल मीडया पर  एक्टिव रहते हैं आैर अपने दिलचस्प ट्वीट्स से लोगों को एंटरटेन करते रहते हैं। इस बार उन्हाेंने गजब की  बैलगाड़ी का वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर यह बात साफ हो गई कि जुगाड़ के मामले में भारतीय सबसे आगे हैं।

आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर  वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मैं नहीं सोचता कि एलन मस्‍क और टेस्‍ला नवीकरणीय ऊर्चा द्वारा संचालित इस भारतीय कार का मुकाबला कर सकते हैं हालांकि मैं इसके उत्‍सर्जन के बारे में पक्‍का नहीं हूं। दरअसल इस वीडियोे में एक  बैलगाड़ी सड़क पर खड़ी दिखाई दे रही है। सवारी के बैठने के लिए इसमें एंबेसडर का पिछला हिस्‍सा लगाया गया है।

पीछे से देखने में आपको लगेगा कि यह एम्बेसडर कार है,  लेकिन आप ध्यान से देखेंगे तो समझ जाओगे कि जुगाड़ क्या होता है।23 दिसंबर को शेयर की गई इस वीडियो को अब तक  3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं साथ ही 23 हजार से ज्यादा लाइक्स और 3 हजार से ज्यादा रिट्वीट्स हो चुके हैं। कुुछ लोगों को तो विश्वाश ही नहीं हो रहा कि ऐसा भी हो सकता है।

Related Articles

Back to top button