ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
मनोरंजन

Bigg Boss 14 : पति को याद कर खूब रोईं बीजेपी नेता सोनाली फोगाट, बोलीं- ‘यहां आदमियों के साथ ऐसा ही हुआ है’

नई दिल्ली। मशहूर टिक टॉक स्टार और भारतीय जनता पार्टी की नेता सोनाली फोगाट ने हाल ही में सलमान ख़ान के शो ‘बिग बॉस 14’ में एंट्री ली है। सोनाली को घर में आए हुए अभी दो ही दिन हुए हैं इस वजह से वो सब से घुल मिल नहीं पाई हैं। लेकिन फिलहाल उनकी राहुल वैद्य से ठीक-ठाक बातचीत होती दिख रही है। हाल ही में सोनाली ने राहुल से बात करते हुए अपने पति की मौत का दुख ज़ाहिर किया। पति को याद करते हुए सोनाली रो भी गईं। उन्होंने बताया कि ये उनके ससुराल की हिस्ट्री रही है यहां आदमियों के साथ ऐसा ही हो जाता है। अब उनके घर में आदमी सिर्फ एक देवर बचे हैं।

सोशल मीडिया पर सोनाली का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सोनाली, राहुल को बता रही हैं, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि अचानक मेरे साथ ऐसा होगा। मैं उस वक्त मुंबई में थी। मैं राजनीति भी छोड़ना चाहती थी मेरी कोई इच्छा नहीं थी कि अब मैं काम करूं। लेकिन फिर मेरी सास ने मुझसे कहा कि मुझे चुनाव लड़ना चाहिए। मेरी सास ने मुझे सपोर्ट किया। मेरा सास न मुझसे कहा कि मुझे ये सब करना चाहिए क्योंकि मेरा पति यही चाहता था वो चाहता था कि मैं चुनाव लड़ूं। जैसा जाट परिवार में होता है कि महिलाएं घर से ज्यादा बाहर नहीं निकलतीं वैसा ही था घर का भी माहौल, लेकिन मेरी सास ने मेरा बहुत साथ दिया…’

ये बताने के बाद सोनाली भावुक हो जाती हैं और कहती हैं, ‘वो मुझसे बहुत प्यार करते थे। उन्होंने मेरा बहुत साथ दिया.. उनके जाने के बाद मैं 6-7 महीने तक सोई नहीं थी। लेकिन उनके जाने के बाद मैं उनका हर सपना पूरा कर रही हैं। चार साल से मैंने बाग में काम करने के लिए लोग लगा रखे हैं फार्म हाउस में बाग बनाने की उसकी इच्छा थी और मैं वो पूरी कर रही हूं। आज मैं जो कुछ भी हूं उसकी वजह से ही हूं उसी ने मुझे बनाया है’

Related Articles

Back to top button