ब्रेकिंग
Bhopal Murder News: भोपाल में चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की हत्या; जहर खाने की झूठी कहानी गढ़ी,... Raipur Child Kidnapping News: गुढ़ियारी में 1 साल के बच्चे का अपहरण; कमर में बांधकर बाइक से भागा आरो... Bilaspur High Court PIL News: टॉयलेट में बर्तन धोने को मजबूर मरीज! कोर्ट कमिश्नर की रिपोर्ट पर चीफ ज... Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस...
विदेश

पाकिस्तानी विदेश मंत्री कुरैशी बोले- फिलहाल भारत के साथ बातचीत की कोई संभावना नहीं

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि मौजूदा स्थिति में भारत के साथ कूटनीतिक बातचीत की कोई संभावना नहीं है। बता दें कि भारत पहले से ही अपने रुख पर कायम है कि ‘वार्ता और आतंक’ एक साथ संभव नहीं है। पाकिस्तान द्वारा आतंकवादी समूहों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के बाद ही बातचीत संभव है। डॉन अखबार ने कुरैशी के हवाले से कहा मौजूदा स्थिति में भारत के साथ पिछले दरवाजे या कूटनीतिक संवाद की कोई संभावना नहीं है। फिलहाल हालात किसी भी संवाद के लिए उपयुक्त नहीं हैं। अखबार के अनुसार कुरैशी ने बुधवार को अपने गृहनगर मुल्तान में पत्रकारों से बात करते हुए यह टिप्पणी की।

भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध पड़ोसी देश में स्थित आतंकवादी समूहों द्वारा 2016 में पठानकोट एयरबेस पर  आतंकवादी हमले के बाद से खराब है। इसके बाद उरी में भारतीय सेना के कैंप सहित अन्य हमलों ने रिश्ते को और खराब कर दिया। भारत द्वारा पिछले साल 26 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान के अंदर घुसकर जैश-ए-मुहम्मद के ठीकानों पर किए गए एयर स्ट्राइक हुआ। पुलवामा हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। दोनों देशों में युद्ध जैसे हालात हो गए थे।

पिछले साल भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने और इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांटने पर पाकिस्तान बौखला गया। इसके बाद से वह संयुक्त राष्ट्र समेत अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर मुद्दे को उठाकर इसे अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश में लगा है। हालांकि, उसे इसमें सफलता नहीं मिली है। वह इस लेकर हमेशा अलग-थलग दिखाई देता है। चीन को छोड़कर कोई भी देश उसका साथ नहीं देता। दूसरी ओर भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को स्पष्ट रूप से बताया है कि अनुच्छेद 370 को हटाना उसका आंतरिक मामला था। साथ ही पाकिस्तान को वास्तविकता को स्वीकार करने और भारत विरोधी प्रचार को रोकने की भी सलाह दी है।

Related Articles

Back to top button