ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

ब्रिटेन से लौटी कोविड-19 संक्रमित महिला दिल्‍ली से हुई फरार, आंध्र प्रदेश में बेटे के साथ की गई आइसोलेट

अमरावती। एक एंग्‍लो-इंडियन महिला मैरी विनफ्रेड एन (Mary Winfred Ann)21 दिसंबर को ब्रिटेन से दिल्‍ली वापस आई और कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद उसे आइसोलेशन सेंटर में रखा गया लेकिन प्राधिकरण को झांसा देकर वह ट्रेन के जरिए आंध्र प्रदेश पहुंच गई। अब उसे दोबारा खोज निकाला गया है और राजमुंदरी में आइसोलेशन में रख दिया गया।

महिला राजामहेंद्रवरम में थी जहां के एक अस्‍पताल में बेटे के साथ भर्ती थी। उनके स्‍वैब को जांच के लिए पुणे के नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में भेजा गया ताकि यह पता चल सके कि वह कोविड के नए स्‍ट्रेन से संक्रमित है या नहीं। बता दें कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्‍ट्रेन की मौजूदगी से हड़कंप मच गया है। वहां से भारत आने वाली उड़ानों पर रोक लग गई है लेकिन अब तक कई लोग जो वहां से आए है संक्रमित पाए गए हैं।ब्रिटेन में इसे लेकर हाई अलर्ट है।

महिला के क्‍वारंटाइन सेंटर से फरार होने की सूचना मिलते ही स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारियों ने अलर्ट का ऐलान कर दिया और पूर्व गोदावरीअधिकारियों को इस बारे में सूचित कर बताया कि महिला राजामुद्री के रामकृष्‍ण नगर की रहने वाली है।

इसके बाद रेलवे पुलिस ने बुधवार को पता लगाया कि महिला ने ट्रेन के फर्स्‍ट क्‍लास कोच में राजामुंदरी तक सफर किया। दिल्‍ली के क्‍वारंटाइन सेंटर से फरार महिला को रेलवे पुलिस और स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारियों ने पकड़ने में सफलता पाई। इसके बाद उसे स्‍थानीय अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों के अनुसार, महिला ने बताया कि केवल होम क्‍वारंटाइन का सुझाव दिया गया था इसलिए वह स्‍वयं नई दिल्‍ली से निकल गई।  महिला को लेने आए बेटे को भी अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। ब्रिटेन में महिला शिक्षिका के तौर पर कार्यरत है।

 फिलहाल मां-बेटे के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पूर्व गोदावरी जिले के हेल्‍थ सर्विस के कोऑर्डिनेटर टी रमेश किशोर (T Ramesh Kishore) ने कहा कि महिला में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं था लेकिन उन्‍होंने नए सैंपल लिए ताकि यह पता चल सके कि कोरोना वायरस का नया स्‍ट्रेन तो इनके शरीर में मौजूद नहीं। हम एनआइवी को सैंपल भेज रहे हैं और तब तक मां बेटे को आइसोलेशन में रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button