ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
देश

संसद में गृह मंत्रालय का बड़ा खुलासा, आतंकी गतिविधियों के लिए पश्चिम बंगाल के मदरसों का हो रहा इस्तेमाल

आतंकवादियों को खत्म करने की सरकार लगातार कोशिश कर रही है लेकिन आतंकवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बात का खुलासा गृह मंत्रालय ने संसद में किया है कि बांग्लादेश के आतंकी समूह आतंकी गतिविधियों के लिए पश्चिम बंगाल के मदरसों का इस्तेमाल कर रहे हैं।  गृह मंत्रालय ने बताया कि हमें खुफिया जानकारी प्राप्त हुई हैं कि जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) कथित तौर पर बर्दवान और मुर्शीदाबाद जिले के मदरसों में आतंकवादी गतिविधियों को संचालित कर रहा है। इसके साथ ही दोनों जगहों के मदरसों को इस्तेमाल युवाओं को कट्टर बनाने और संगठन में भर्ती के लिए किया जा रहा है।

गृहराज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार और संबंधित एजेंसियों के साथ जानकारी नियमित रूप से साझा की जा रही है। वहीं टीएमसी नेता और ममता सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी ने इस बयान पर कहा, मैंने अभी सरकार का लिखित बयान नहीं पढ़ा है। सबसे पहले मैं बयान को पढ़ूंगा और उसके बाद ही कोई प्रतिक्रिया दूंगा। जानकारी के अनुसार बता दें कि सरकार जेएमबी को पहले ही आतंकवादी संगठन घोषित कर चुकी है। इस संगठन पर 2016 में बांग्लादेश के एक कैफे पर हमले का आरोप है। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा भी दावा किया जाता है कि इस संगठन को पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से वित्तीय मदद मिलती है। यह संगठन बांग्लादेश में चुनी हुई सरकार को खत्म कर शरिया शासन लागून करना चाहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button