ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
देश

आज साल का आखिरी Mann Ki Baat कार्यक्रम, कृषि कानूनों पर बात कर सकते हैं PM मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात (Mann ki Baat) के 72वें संस्करण के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। ये साल 2020 का आखिरी मन की बात कार्यक्रम होगा। कयास लगाया जा रहा है कि किसान आंदोलन के बीच पीएम मोदी अपने संबोधन के जरिए एक बार फिर कृषि कानूनों से जुड़े मुद्दों पर बात करेंगे। पीएम सुबह 11 बजे देश को संबोधित करेंगे।

नए कृषि कानूनों के खिलाफ एक महीने से किसान दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। इसी बीच सरकार ने किसानों से फिर बातचीत की पेशकश की, जिसे आंदोलनकारी किसानों ने स्वीकार कर लिया है। इसके लिए 29 दिसंबर को सुबह 11 बजे का वक्त तय किया गया है। वहीं, कुछ किसान संगठनों ने ताली और थाली बजाकर पीएम मोदी के कार्यक्रम का विरोध जताने की बात कही है।

प्रधानमंत्री ने शनिवार को एक ट्वीट कर बताया कि लोग कार्यक्रम का प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो, डीडी और नरेंद्र मोदी मोबाइल ऐप पर देख सकते हैं। पीएम ने 18 दिसंबर को कार्यक्रम के लिए लोगों से सुझाव मांगे थे। पीएम ने कहा था, ‘आप इस वर्ष को कैसे पूरा करेंगे? 2021 में आप सबसे आगे क्या देखते हैं? इसे मेरे साथ साझा करें। इसके लिए आप ज्यादा MyGov, NaMo App पर लिखें या 1800-11-7800 पर अपना संदेश रिकॉर्ड करें।

‘मन की बात’ के 71वें संस्करण में पीएम मोदी ने नए कृषि कानूनों के फायदे गिनाए थे। उन्होंने कृषि कानूों में किए गए बदलावों को किसानों के लिए नई संभावनाओं के दरवाजे खोलने वाला बताया था। उन्होंने कहा था कि कम समय में ही किसानों को इसका लाभ मिलने लगा है। इशके लिए पीएम ने किसानों को अफवाहों से बचने और जागरूकता फैलाने की अपील की थी।

Related Articles

Back to top button