ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
देश

सोशल वर्क व हिंदू संस्कृति को बढ़ावा देने वाले 10 भारतीय-अमेरिकी सम्मानित, PM मोदी ने भेजी बधाई

ह्यूस्टनः अमेरिका के ह्यूस्टन में 10 भारतीय-अमेरिकी युवक-युवतियों को अपने समुदाय की सेवा करने और हिंदू संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया है। गैर सरकारी संगठन ‘हिंदूज ऑफ ग्रेटर ह्यूस्टन (HGH)’ के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुस्कार जीतने वालों को शुभकामानएं  व बधाई भेजी है तथा इस सम्मान को भारतीय प्रवासियों खास तौर पर युवाओं के लिए अपनी जड़ों से जुड़ाव को और मजबूत करने का अवसर बताया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने  HGH को लिखे एक पत्र में कहा, ‘‘विजेता निश्चित रूप से हमारी शानदार पहचान की समृद्धि को खास तौर पर युवा पीढ़ियों में बढ़ावा देने में मदद करेंगे।” प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘भारत के प्रवासी दुनिया के विभिन्न देशों में बसे हैं और भारत की गौरवशाली संस्कृति तथा परंपरा के दूत हैं। प्रेम, सौहार्द, करुणा और सनातन धर्म के दर्शन के साथ वे मानवता के प्रकाश पुंज हैं। इसके सर्वभौमिक आकर्षण ने दुनिया के लोगों को आकर्षित और प्रभावित किया है।

हमारी समृद्ध विरासत हजारों साल से चली आ रही है और भौगोलिक सीमाओं के बंधन को पीछे छोड़ चुकी है।” पुरस्कार के लिए विजेताओं का चयन हिंदू धर्म से जुड़े विभिन्न संगठनों ने किया। ह्यूस्टन में भारत के वाणिज्य दूत असीम महाजन ने विजेताओं को पुरस्कार से नवाजा और नेतृत्व तथा समुदाय में भागीदारी के लिए युवाओं की प्रशंसा की।

Related Articles

Back to top button