ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
देश

टिकरी बॉर्डर पर वकील ने निगला जहरीला पदार्थ, PM के लिए लिखा नोट-‘कुछ लोगों के ही बनकर रह गए’

बहादुरगढ: दिल्ली में किसानों का धरना लगातार 1 महीने से जारी है वहीं आज सुबह किसानों के समर्थन में आए वकील ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली गई। गंभीर हालत में वकील को पीजीआई रोहतक रैफर किया गया है , जहां उनकी मौत हो गई। वकील अमरजीत सिंह फाजिल्का जिले की जलालाबाद बार एसोसिएशन के सदस्य थे ।
जानकारी अनुसार वकील ने टिकरी बॉर्डर से करीब 6 किलोमीटर दूर पकौड़ा चोक के पास जहरीला पदार्थ निगला था । उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम लिखा पत्र भी छोड़ा। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में अमरजीत ने तीनों कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताया । उन्होंने किसान आंदोलन के समर्थन में अपना बलिदान देने की बात लिखी।
अमरजीत सिंह ने पत्र में लिखा प्रधानमंत्री कुछ लोगों के ही बनकर रह गए। तीनों कृषि बिल किसान ,मजदूर और आम आदमी का जीवन तबाह कर देंगे। किसानों ,मजदूर और आम आदमी की रोजी रोटी मत छीनो। बताया जा रहा है कि पीड़ित वकील प्रधानमंत्री के नाम पत्र पहले से टाइप कर लाया था।  टाइप्ड पत्र में हाथ से लिखा न्यायपालिका भी जनता का विश्वास खो चुकी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button