ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
देश

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 1 करोड़ के पार, 24 घंटे में 279 और लोगों की मौत

भारत में एक दिन में कोरोना के 18,732 नए मामले आने के साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,01,87,850 हो गए हैं। इसके साथ ही अब तक 97,61,538 लोगों के ठीक होने से राष्ट्रीय स्तर पर मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 95.82 प्रतिशत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में 24 घंटे की अवधि में संक्रमण से 279 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,47,622 हो गई है।

देश में covid-19 के मामलों में मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है। मंत्रालय ने कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,78,690 है, जो कुल मामलों का 2.73 प्रतिशत है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 26 दिसंबर तक देशभर में 16,81,02,657 नमूनों की जांच हुई है, जिसमें शनिवार को हुई 9,43,368 जांच भी शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button