ब्रेकिंग
Supreme Court on Air Ticket Price Hike: हवाई किराये में 700% बढ़ोतरी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पण... Tej Pratap Yadav Security Increase Demand: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने क... ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ मार्च के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तेलंगाना से कांग्रेस को ... गुजरात में सख्त शराबबंदी के नियमों को धत्ता बताते हुए राजकोट के एक होटल में आयोजित हुई हाई-प्रोफाइल ... पैनिक अटैक: बिना किसी वास्तविक खतरे के अचानक शरीर में क्यों उत्पन्न होने लगती है घबराहट और बेचैनी? Dewas TI Dilip Puri Murder Case: शहीद टीआई दिलीप पुरी के परिवार को 1 करोड़ की सहायता और पत्नी को एसआ... Dilip Puri Funeral Barmandal Dhar: शहीद टीआई दिलीप पुरी का पैतृक गांव बरमंडल में राजकीय सम्मान के सा... Ayodhya Ram Mandir Donation Case Supreme Court: राम मंदिर दान चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फ... Dilip Puri Murder Case Dewas: अवैध शराब पकड़ने गए टीआई दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर हत्या, सिविल ड्र... PDP Foundation Day Srinagar 2026: श्रीनगर में पीडीपी के कार्यकर्ता सम्मेलन में महबूबा मुफ्ती का केंद...
खेल

लखनऊ ने इस बल्लेबाज को बनाया केएल राहुल का रिप्लेसमेंट….

आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जाएंट्स को तब बड़ा झटका लगा जब कप्तान केएल राहुल चोट की वजह से बाकी बचे सीजन से बाहर हो गए। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी। इसके बाद वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी नहीं खेले थे। राहुल की जगह लखनऊ ने अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर को अपनी टीम से जोड़ा है। करुण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ चुके हैं।

करुण नायर को फ्रेंचाइजी ने 50 लाख रुपये में अपनी टीम से जोड़ा है। वह भारत के लिए छह टेस्ट और दो वनडे खेल चुके हैं। टेस्ट में उनके नाम 62.33 की औसत से 374 रन और वनडे में 23 की औसत से 46 रन हैं। टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 303 नाबाद रन हैं। यह पारी उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेली थी। भारत ने यह मैच पारी और 75 रन से जीता था। इसके अलावा करुण 76 आईपीएल मैचों में 23.75 की औसत और 127.75 के स्ट्राइक रेट से 1496 रन भी बना चुके हैं।

इन फ्रेंचाइजियों के लिए भी खेल चुके करुण नायर

करुण इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी फ्रेंचाइजी से खेल चुके हैं। लखनऊ की टीम उनके अनुभव का फायदा उठा सकती है। इससे पहले राहुल ने शुक्रवार को खुद ही एलान किया था कि वह आईपीएल के बाकी मैचों के अलावा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी खेलते हुए नहीं दिखेंगे। WTC फाइनल सात जून से लंदन के ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा।

राहुल को फील्डिंग के दौरान लगी थी चोट

वहीं, राहुल को बैंगलोर के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी। मैच के दूसरे ही ओवर में मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर फाफ डुप्लेसिस के कवर ड्राइव पर बाउंड्री की ओर दौड़ते समय राहुल की दाहिनी जांघ में चोट लग गई थी। वह दौड़ते वक्त ही दर्द में दिखे थे और बाउंड्री के पास जाकर जमीन पर गिर गए थे। वह मैदान में ही लेट गए और दर्द से कराहते नजर आए। इसके बाद मैदान पर फीजियो को बुलाया गया। उन्होंने पेन किलर स्प्रे भी छिड़का, लेकिन इससे असर नहीं हुआ। वह उन्हें पकड़ कर मैदान से बाहर ले गए।

क्रुणाल पांड्या कर सकते हैं लखनऊ की कप्तानी

रन चेज के दौरान राहुल ओपनिंग के लिए तो नहीं आए, लेकिन आखिर में जरूर लंगड़ाते हुए क्रीज पर पहुंचे। राहुल ने तीन गेंदें खेलीं, लेकिन रन नहीं ले सके। इससे पता चलता है कि उनकी चोट गंभीर है। राहुल आईपीएल 2023 में अच्छी लय में थे। उन्होंने इस लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए नौ पारियों में 34.25 के औसत और 113.22 के स्ट्राइक रेट से 274 रन बनाए। राहुल की गैर मौजूदगी में क्रुणाल पांड्या टीम की कमान संभाल सकते हैं। बैंगलोर के खिलाफ मैच में भी उन्होंने ही कप्तानी की थी

राहुल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ”मेडिकल टीम के साथ  विचार-विमर्श के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया है कि शीघ्र ही मेरी जांघ की सर्जरी होने वाली है। मेरा ध्यान आने वाले हफ्तों में अपने रिहैबिलिटेशन और रिकवरी पर रहेगा। यह एक कठिन निर्णय है, लेकिन मुझे पता है कि पूरी तरह सही होने के लिए यह सही है। टीम के कप्तान के रूप में मुझे इस महत्वपूर्ण समय पर वहां नहीं होने से काफी दुख पहुंचा है, लेकिन मुझे विश्वास है कि साथी खिलाड़ी हमेशा की तरह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। मैं टीम का हर मैच देखूंगा और उनका हौसला बढ़ाऊंगा। इस बात से भी निराश हूं कि मैं अगले महीने टीम इंडिया के साथ ओवल में नहीं रहूंगा। मैं टीम में वापस आने और अपने देश के लिए खेलने के लिए सब कुछ करूंगा। यह हमेशा मेरी प्राथमिकता रही है।

Related Articles

Back to top button