ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
विदेश

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू के सरकारी आवास के बाहर प्रदर्शन, इस्‍तीफे की मांग उठी

यरूशलम। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू के सरकारी आवास के बाहर हजारों की तादाद में लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी शनिवार को नेतन्याहू के यरूशलम स्थित उनके आवास के बाहर महीनों से जमा हो रहे हैं। दरअसल, नेतन्याहू पर रिश्वत लेने, धोखाधड़ी करने और विश्वासघात करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री नेतन्याहू पर कुछ साल पहले लगे भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोपों की भी जांच चल रही है।

गौरतलब है कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर धोखाधड़ी, विश्वास तोड़ने और रिश्वत लेने जैसे कई आरोप लगे हैं। वह धनी दोस्तों से शैंपेन और सिगार जैसे महंगे उपहार लेने और अपने एवं अपने परिवार के पक्ष में अनुकूल खबरों के लिए मीडिया घरानों की पक्षधरता करने के आरोप में भी घिरे हैं। सबसे गंभीर मामलों में उन पर एक ऐसा कानून आगे बढ़ाने का आरोप है जिससे एक बड़ी दूरसंचार कंपनी को लाखों डॉलर का लाभ हुआ और कंपनी की लोकप्रिय खबरिया वेबसाइट के संदर्भ में संपादकीय वर्चस्व हासिल हुआ।

Related Articles

Back to top button