ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
मनोरंजन

Shahid Kapoor की पत्नी मीरा राजपूत से यूज़र ने प्रेग्नेंसी को लेकर पूछा सवाल, मिला यह दिलचस्प जवाब

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर जितना अपने फैन्स के फेवरेट हैं, उतनी ही उनकी पत्नी मीरा राजपूत भी हैं। हाल ही में मीरा ने इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के जरिए फैन्स से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कई मजेदार सवालों के जवाब दिए। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इस सेशन के कुछ फोटो शेयर किए हैं। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं इनमें एक सवाल ऐसा भी था, जो दिलचस्प था। साथ ही उन्होंने खाने की पसंदीदा चीजों से लेकर अपने फेवरेट हॉलीडे डेस्टिनेशन जैसे कई और सवालों के जवाब दिए। इस दौरान एक फैन ने मीरा राजपूत से पूछा कि क्या वो फिर से मां बनने वाली हैं। उन्होंने इनका एक शब्द में देते हुए कहा ‘नो’ और इसके बाद हंसी का इमोजी भी बनाया। वहीं उनसे जब बॉलीवुड में अपनी एंट्री को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, ‘नहीं’ और एक हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी लगा दी।

बता दें कि नॉन-फिल्मी बैकग्राउंड वाली मीरा कुछ विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने साल 2018 में एक एंटी-एजिंग क्रीम के विज्ञापन में प्रेजेंस दी थी। मीरा कई शानदार फिटनेस टिप्स भी सोशल मीडिया पर देती रहती हैं और मीरा खुद अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखती हैं। सोशल मीडिया पर उनके जिम के कई फोटो वायरल हुए हैं।

जुलाई 2015 में शाहिद से शादी करने वाली मीरा के दो बच्चे हैं- मीशा और दो साल का बेटा जैन। फिल्मफेयर के साथ अपने पहले इंटरव्यू में शाहिद ने इस बारे में बात की थी कि शादी के बाद ये सब सम्भालना मीरा के लिए कितना मुश्किल था, क्योंकि वह काफी छोटी थीं। वहीं शाहिद तेलुगु हिट फिल्म जर्सी के हिन्दी रीमेक में दिखाई देंगे। फिल्म गौतम तिन्ननुरी के निर्देशन मे बनी है। इस फिल्म में पंकज कपूर और मृणाल ठाकुर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button