ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

राहुल के इटली ट्रिप पर भाजपा का निशाना, शिवराज बोले- स्‍थापना दिवस पर ‘9 2 11’ हो गए, कांग्रेस ने दी सफाई

नई दिल्‍ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने विदेश दौरे को लेकर हमेशा भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर रहते हैं विशेषकर इटली की ट्रिप। अब फिर से कांग्रेस पार्टी की स्‍थापना दिवस पर उन्‍हें मौजूद होना चाहिए था लेकिन वो इटली निकल गए और भाजपा को मौका मिल गया। हमेशा की तरह एक बार फिर मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने पर ले लिया है। उन्‍होंने कांग्रेस के स्‍थापना दिवस पर नदारद रहने को लेकर ट्वीट में लिखा, ‘कांग्रेस इधर अपना 136 वां स्थापना दिवस मना रही है और राहुल जी ‘9 2 11’ हो गये!!’

नानी से मिलने इटली गए हैं राहुल, वेणुगोपाल ने दी सफाई

पार्टी के शीर्ष प्रवक्‍ता रणदीप सुरजेवाला ने रविवार को ही इस बात की जानकारी दी थी। उन्‍होंने बताया, कांग्रेस नेता राहुल गांधी कुछ दिनों के लिए अपने व्‍यक्‍तिगत दौरे पर हैं।’ वहीं आज कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा राहुल के बारे में किसी भी सवाल का जवाब देने से बचती दिखाई दीं। स्‍थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी भी मौजूद नहीं थीं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘राहुल अपनी नानी (grandmother) से मिलने गए हैं। क्‍या यह गलत है? हर किसी को व्‍यक्‍तिगत दौरे का अधिकार है। भाजपा निचले स्‍तर की राजनीति पर उतर आई है। वो राहुल गांधी पर हमले कर रही है क्‍योंकि उन्‍हें निशाना बनाना चाहती है। रविवार सुबह राहुल गांधी कतर एयरवेज की उड़ान से इटली के लिए रवाना हुए।

बता दें कि कांग्रेस सोमवार को 136वां स्‍थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर राहुल गांधी ने ट्वीट भी किया है। उन्‍होंने एक वीडियो पोस्‍ट कर लिखा है, ‘देश हित की आवाज़ उठाने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही है। आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर, हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते हैं। जय हिंद!’

राहुल से किया था सवाल- बताएं कि कैसे उगाई जाती है भिंडी

इससे पहले भी कई बार शिवराज सिंह ने राहुल को आड़े हाथों लिया है। हाल में ही उन्‍होंने सवाल किया था कि राहुल बताएं कि भिंडी कैसे उगाई जाती है। और तो और कुछ दिन पहले एक सार्वजनिक सभा में कहा था कि राहुल को ये तक नहीं पता की गुड़ गन्‍ने से बनता है या मशीन से। कुछ दिनों पहले जबलपुर में भाजपा के किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और उसके नेताओं पर जोरदार हमला किया और कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानूनों के जरिए किसानों को उनकी उपज का मूल्य तय करने का अधिकार दिया। कानून बनाकर किसानों को सशक्त बनाया है, लेकिन कांग्रेस देश और प्रदेश के किसानों को गुमराह कर उन्हें भड़काने का प्रयास कर रही है। उन्‍होंने राहुल गांधी के बारे में कहा कि वे कभी खेत पर नहीं गए, खाद-बीज को नहीं जाना, लेकिन कानून बनते ही प्रधानमंत्री के खिलाफ किसानों को बरगलाने की कोशिश में लग गए। शिवराज ने राहुल का मजाक उड़ाते हुए पूछा कि वे बताएं बाजरा कैसे उगता है।

Related Articles

Back to top button