ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मनोरंजन

शादी के बाद एक्स ब्वॉयफ्रेंड कुशाल टंडन से टकराईं गौहर ख़ान, दिया ये रिएक्शन

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम गौहर ख़ान ने हाल ही में म्यूज़िक डायरेक्टर के बेटे इस्माइल दरबार से शादी की है। 25 दिसंबर को ही दोनों का निकाह हुआ है, और शादी के तीन दिन बाद ही गौहर ख़ान अपने काम पर वापस लौट गई हैं। गौहर और ज़ैद हनीमून पर भी नहीं गए हैं। हाल में एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान फ्लाइट में गौहर ख़ान के साथ एक ऐसा इत्तेफाक़ हुआ जिसके बारे में उन्होंने दूर-दूर तक नहीं सोचा होगा।

दरअसल, गौहर जिस फ्लाइट में ट्रेवल कर रही थीं उस फ्लाइट में उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड कुशाल टंडन भी मौजूद थे। इतना ही नहीं दोनों आसपास की चेयर पर ही बैठे थे। गौहर से मिलने के बाद कुशाल ने उन्हें शादी की बधाई दी और इसे एक हसीन इत्तेफाक़ बताया। कुशाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं जिसमें उन्होंने कहा, ‘दोस्तों, क्या चांस बना है। मैं एक जगह जा रहा हूं और यहां मुझे फ्लाइट में मेरी एक पुरानी अच्छी दोस्त मिली हैं, जो मेरे पास ही बैठ हुई हैं, जिनकी हाल ही में शादी हुई है। ये बाई चांस हुआ है कि हम दोनों मिले हैं, मैं उन्हें स्टॉक (घूरना/पीछा करना) नहीं कर रहा हूं। मैं अपने घर जा रहा हूं और वो अपनी शूटिंग पर जा रही हैं, शायद मुझे इन्हें मिलकर ही शादी की मुबारक बाद देनी थी’। इसके बाद कुशाल, गौहर ख़ान की तरफ फोन कैमरा घुमा देते हैं और दोनों कैमरे को देखकर हाय करते हैं। कुशाल ने इस वीडियो में शेयर करते हुए गौहर को टैग भी किया है और शादी की मुबारकबाद दी है

आपको बता दें कि गौहर और कुशाल ‘बिग बॉस सीज़न 7’ में साथ नज़र आए थे। शो में दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ गई थीं। दोनों ने शो में अपने प्यार का इज़हार कर दिया था इसके बाद बाहर आकर कुछ वक्त एक दूसरे को डेट भी किया। लेकिन दोनों का रिलेशन ज्यादा लंबा नहीं चला और ब्रेकअप हो गया। अब गौहर ज़ैद की पत्नी बन चुकी हैं, तो वहीं कुशाल के अफेयर की अभी कोई चर्चा नहीं है।

Related Articles

Back to top button