Bigg Boss 14: निक्की तंबोली-अली गोनी की इस गलती पर भड़के ‘बिग बॉस’, पूरे घर को दी सज़ा

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 14’ में आज कंटेस्टेंट की क्लास लगने वाली है। दो कंटेस्टेंट द्वारा दी गई गलती की सज़ा पूरे घर को मिलने वाली है। ‘बिग बॉस’ के घर में उनके द्वारा बनाए गए नियमों का उल्लंघन करने की सज़ा बिग बॉस ख़ुद देते हैं, और आज भी घर में यही होता नज़र आएगा। कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर आज के एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया है बिग बॉस सारे घरवालों को दंडित करते नज़र आ रहे हैं।
वीडियो में दिख रहा है कि बिग बॉस कंटेस्टेंट से कह रहे हैं, ‘नॉमिनेशन्स जैसी गंभी प्रक्रिया का नियम उल्लंघन कर के मज़ाक बनाना ‘बिग बॉस’ को कतई स्वीकार नहीं है। अली और निक्की द्वारा किया गया नियम उल्लंघन उनके उनकी आदत सी बन गई है। इसलिए पूरे घर को अब इसका नुकसान भुगतना पड़ेगा’। इसके बाद ‘बिग बॉस’ कुछ अनाउंसमेंट करते दिखेंगे जो वीडियो में नहीं दिखा गया है। हालांकि बिग बॉस के अनाउंसमेंट के बाद सारे घरवाले निक्की और अली पर फटते नज़र आ रहे हैं
अब द खबरी फैन पेज की मानें तो ‘बिग बॉस’ ने विकास गुप्ता को छोड़कर सारे घरवालों को ख़ुद नॉमिनेट कर दिया है। आपको बता दें कि बिग बॉस में कंटेस्टेंट एक दूसरे से नॉमिनेशन का ओपन डिस्कशन नहीं कर सकते ये शो के नियमों का उल्लंघन माना जाता है और अगर कोई कंटेस्टेंट ऐसा करता भी है तो बिग बॉस ख़ुद उसे सज़ा दे देते हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले हाल ही में बिग बॉस ने विकास को एक गलती की सज़ा दी थी। दरअसल, विकास का कुछ दिन पहले ही अर्शी ख़ान के साथ ज़ोरदार झगड़ा हुआ था जिसके बाद विकास ने गुस्से में अर्शी को स्वीमिंग पूल में धक्का दे दिया था, और किसी को फिजिकल हिट करना बिग बॉस के घर में मान्य नहीं हैं। इसलिए विकास की इस गलती पर ख़ुद ‘बिग बॉस’ ने उन्हें सज़ा दी थी और घर से सीधे बेघर कर दिया था। हाल ही में विकास ने फिर से घर में एंट्री की है। लेकिन इस बार विकास काफी सुस्त नज़र आ रहे हैं।






