ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
विदेश

अमेरिका में गांधीवाद पर होगा शोध, ट्रंप ने किए ‘गांधी-किंग स्कॉलर्ली एक्सचेंज इनिशिएटिव कानून’ पर दस्तखत

वाशिंगटन। अमेरिका में महात्मा गांधी और मार्टिन लूथर किंग पर शोध और विस्तृत अध्ययन का रास्ता खुल गया है। इससे संबंधित ‘गांधी-किंग स्कॉलर्ली एक्सचेंज इनिशिएटिव कानून’ पर रविवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने हस्ताक्षर कर दिए। इस कानून के तहत गांधी और मार्टिन लूथर किंग जूनियर के काम और विरासत का अध्ययन करने के लिए एक शैक्षिक फोरम की स्थापना का मार्ग प्रशस्त होगा। इस अधिनियम का मसौदा नागरिक अधिकार कार्यकर्ता और अमेरिकी संसद के सदस्य रहे जॉन लेविस ने तैयार किया था।

जबकि भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद एमी बेरा ने इसका समर्थन किया था। लेविस का इस वर्ष की शुरुआत में निधन हो गया था। यह अधिनियम गांधी-किंग वैचारिक आदान-प्रदान पहल के लिए वित्त वर्ष 2025 तक प्रति वर्ष 10 लाख डॉलर का प्रावधान करेगा। अधिनियम गांधी-किंग ग्लोबल एकेडमी के लिए वित्त वर्ष 2021 में 20 लाख डॉलर का और अमेरिका-भारत गांधी किंग डेवलपमेंट फाउंडेशन के लिए 2021 में तीन करोड़ डॉलर का प्रावधान करेगा।

कानून के तहत यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएड) को एक अमेरिका-भारत विकास संगठन स्थापित करने के लिए भी अधिकृत किया है, जो भारत में विकास प्राथमिकताओं के क्षेत्र में निजी क्षेत्र को आगे आने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

Related Articles

Back to top button